विज्ञापन
Home  video  dharm  shanidev know why we don t look into shanidev s eyes while visiting him

Shanidev: शनिदेव के दर्शन करते समय उनकी आंखों में क्यों नहीं देखा जाता, जानिए

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Wed, 05 Jun 2024 04:54 PM IST
Shanidev:- फोटो : JEEVANJALI

Shanidev: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शनि जयंती 6 जून, गुरुवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शनि की पूजा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने उनकी कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ है। नवग्रहों में शनि को न्यायाधिपति माना गया है, वे मनुष्यों को उनके कर्मानुसार फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष में शनि की दृष्टि बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव की पूजा करते समय नजरें नीचे रहना चाहिए। शनि देव से नजरें मिलाने से आप पर शनि देव की बुरी नजर पड़ सकती है क्योंकि इनकी दृष्टि अनिष्टकारक मानी गई है। आइए जानते हैं इससे जुडी एक पौराणिक कथा