विज्ञापन
Home  video  dharm  haldi tilak benefits why is turmeric tilak applied on the neck know the reason and importance

Haldi Tilak Benefits: आखिर गले पर क्यों लगाया जाता है हल्दी का तिलक? जानिए वजह और महत्व

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Sat, 25 May 2024 06:17 PM IST
Haldi Tilak Benefits- फोटो : JEEVANJALI

Haldi Tilak Ke Fayde: हल्दी सदियों से भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। वैसे तो आमतौर पर इसका इस्तेमाल रसोई घर में खाना पकाते समय होता है मगर पूजा-पाठ के लिए भी हल्दी को शुभ माना जाता है। हल्दी अपने कई औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है, यही कारण है कि बहुत सी बीमारियों में भी हल्दी के सेवन का सुझाव दिया जाता है। खैर, हल्दी का तिलक लगाना हिंदू धर्म में एक आम प्रथा है। आमतौर पर इसे माथे पर लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माथे के अलावा भी शरीर के किसी और अंग पर हल्दी तिलक लगाना शुभ माना जाता है? जी हां, अक्सर लोग सिर्फ माथे पर ही तिलक लगाते हैं मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि गले पर भी तिलक लगाया जा सकता है। इसलिए आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि माथे के साथ गले पर तिलक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं-