Libra June Monthly Horoscope 2024: तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना उनके जीवन में सुख की वृद्धि करने वाला रहेगा। महीने के पहले सप्ताह के बाद कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। जीवन में सामान्य उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी इसलिए आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक उधार लेना ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कड़वे वचन ना बोले। आपके भाई बहनों से सहयोग और लाभ होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। इस महीने आप छोटी-मोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। अपने धैर्य को कम न होने दे। संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए स्थितियां फिलहाल अच्छी नहीं है। इस संबंध में सोच विचार कर ही निर्णय लेना ठीक रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंता व्यक्त कर सकते हैं। उनकी हर संभव देखभाल करते रहें। समाज में मान प्रतिष्ठा को कम न होने दे। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है।