विज्ञापन
Home  video  astrology  gemini june monthly horoscope 2024 gemini will have to work hard for success

Gemini June Monthly Horoscope 2024: मिथुन राशि को सफलता के लिए करनी पड़ेगी मेहनत

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Thu, 23 May 2024 06:10 PM IST
mithun rashi 2024,- फोटो : JEEVANJALI

Gemini June Monthly Horoscope 2024: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना संघर्ष के पश्चात उन्नति और शुभ कार्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य इस महीने अच्छा रहेगा। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। इस महीने लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं इसलिए दूसरों को अपनी कमजोरी का एहसास न होने दे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आप पूंजी निवेश कर सकते हैं जिसका भविष्य में आपको लाभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आपके भाई बहनों के सहयोग से स्थितियां लाभकारी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य को न छोड़ें। परिस्थितियों का मुकाबला करें। भूमि मकान वाहन के खरीदने के लिए महीने के अंत के दिन अच्छे रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। लोक कल्याण के प्रति हृदय में विचार आएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे। आपके शत्रुओं की ओर से इस महीने आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। पति पत्नी के बीच इस महीने परस्पर संबंधों में सामान्य प्रेम बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में, पूजा पाठ में, दान में, जप में, मंत्र में आप अपनी रुचि लगाइए। व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के व्यवसाय में लाभ होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है।