विज्ञापन
Home  video  astrology  capricorn june horoscope 2024 capricorn people should spend money wisely in the month of june

Capricorn June Horoscope 2024: जून के महीने में मकर राशि वाले सोच-समझकर खर्च करें पैसा

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Wed, 29 May 2024 06:13 PM IST
Capricorn June Horoscope 2024- फोटो : JEEVANJALI

Capricorn June Horoscope 2024: मकर राशि के जातकों के लिए इस महीने कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है। आपके मित्रों से जोर जबरदस्ती कोई कार्य न करवाए। यह महीना आपके लिए लाभ और शुभकारक रहेगा। महीने की शुरुआत में समस्याएं आएंगी लेकिन महीने के अंत में परेशानियां कम भी हो जाएगी। इस महीने आप किसी से उधार ले सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी साधारण परेशानी हो सकती है। इसलिए खानपान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। घरेलू समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। वाद विवाद वाली स्थिति से बचना चाहिए। भाई बहनों की ओर से सहयोग में कमी हो सकती है. इसलिए धैर्य बनाए रखिए। नवीन संपत्ति को खरीदने बेचने के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है। इस संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले। माता-पिता की ओर से सामान्य परेशानी होने की संभावना है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना व्यस्त रह सकता है। पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में मन अधिक लगेगा। प्रेम संबंध में भी मन अधिक लगेगा। संतान पक्ष की तरफ से मन में कुछ चिंताएं होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में साधारण प्रगति के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते है। धार्मिक यात्राओं के योग बन सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थिति अनुकूल है।