Money Transfer in Life: शाम के समय, खासकर सूर्यास्त के बाद पैसों का लेनदेन करना अशुभ माना जाता है। इस नियम के पीछे धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों तरह की मान्यताएं हैं, जो सदियों से चली आ रही हैं।
Money Transaction Importance: हिन्दू धर्म में शाम के समय पैसों का लेनदेन करने से मना किया जाता है, इसके पीछे धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों तरह की मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद धन का लेन-देन करने से घर की सुख-समृद्धि और बरकत पर बुरा असर पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त का समय देवी लक्ष्मी के आगमन का समय होता है।
ऐसा माना जाता है कि इस दौरान घर के दरवाजे और खिड़कियां खोलकर रखना चाहिए ताकि देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश कर सकें। इस शुभ समय में पैसे का लेनदेन, विशेषकर किसी को उधार देना, अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में आई लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
बढ़ता है कर्ज का बोझ
संध्याकाल में किसी से पैसा उधार लेना भी अच्छा नहीं माना जाता है। कहते हैं कि इस समय लिया गया कर्ज आसानी से नहीं चुक पाता और व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है।
Trending Video
बरकत पर बुरा असर
शाम के समय पैसों का लेन-देन, चाहे वह उधार देना हो या लेना, घर की बरकत को प्रभावित करता है। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और घर में धन की स्थिरता समाप्त हो जाती है।
ज्योतिषीय मान्यताएं
शुक्र ग्रह का प्रभाव
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शाम का समय शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है। इस दौरान पैसे का लेनदेन करने से शुक्र ग्रह का दोष लग सकता है, जिससे धन संबंधी परेशानियां आती हैं।
नेगेटिव एनर्जी का संचार
ज्योतिष के अनुसार, सूर्यास्त के बाद नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं। इस समय किया गया कोई भी शुभ कार्य, जैसे पैसों का लेनदेन, नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित हो सकता है। इसलिए, शाम के समय, विशेषकर सूर्यास्त के बाद, पैसे के लेनदेन से बचना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो, तो इसे टालने का प्रयास करना चाहिए।