विज्ञापन
Home  dharm  vrat  vaishakh purnima 2024 donate these things according to your zodiac sign on vaishakh purnima

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Tue, 14 May 2024 04:52 PM IST
सार

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार ये पूर्णिमा 23 मई को है. इस दिन भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस भी धूमधाम से मनाया जाता है।

Vaishakh Purnima 2024
Vaishakh Purnima 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार ये पूर्णिमा 23 मई को है. इस दिन भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस भी धूमधाम से मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी पूरे उत्साह के साथ मनाई जाती है। वैशाख मास की पूर्णिमा बहुत खास होती है। इस वर्ष व्रत की पूर्णिमा 15 मई, रविवार को होगी यानी इस दिन व्रत करना सर्वोत्तम माना गया है। दूसरे दिन 23 मई सोमवार को स्नान दान की पूर्णिमा रहेगी। मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन यदि अपनी राशि के अनुसार दान किया जाए तो शुभ फल मिलता है। आइए जानते हैं इस दिन किस राशि के लोगों को कौन सी चीजें दान करनी चाहिए...
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को वैशाख पूर्णिमा के दिन प्यासे लोगों के लिए पानी पीने की व्यवस्था करनी चाहिए। जैसे स्टूल लगवाना या किसी स्थान पर पानी से भरे बर्तन रखना।

वृष राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंदों को चप्पल, जूते, छाते आदि का दान करना चाहिए। इससे इन्हे शुभ फल मिल सकता हैं।

मिथुन राशि
मान्यता के अनुसार वैशाख पूर्णिमा पर मिथुन राशि के जातकों को आम, तरबूज, खरबूज आदि मौसमी फलों का दान करना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को वैशाख पूर्णिमा के दिन राहगीरों को छाते का दान करना चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार वैशाख माह में छाया प्रदान करने वाली वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन


सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों को गरीबों को सत्तू का दान करना चाहिए। इसके अलावा अगर संभव हो तो आप साबुत अनाज का दान भी कर सकते हैं। इससे उनकी मनोकामना पूरी हो सकती हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को अनाथालय या बाल आश्रय गृह में अनाज के साथ-साथ पंखे, कूलर आदि ठंडक पहुंचाने वाली चीजें भी दान करनी चाहिए। इससे इन्हे शुभ फल मिल सकता हैं।

तुला राशि 
मान्यता के अनुसार, तुला राशि के लोगों को वैशाख पूर्णिमा पर छाया देने वाले पेड़ लगाने चाहिए। 

वृश्चिक राशि 
वैशाख पूर्णिमा पर वृश्चिक राशि के जातक मटके के ऊपर तरबूज या खरबूज रखकर ब्राह्मण को दान करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

धनु राशि 
धनु राशि के लोग मंदिर के बाहर श्रृद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करें। मान्यता है कि इससे इनके जीवन में भी शीतलता बनी रहेगी।

मकर राशि 
वैशाख पूर्णिमा पर मकर राशि के लोग पशु-पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करें। धर्मिक मान्यता है कि इससे त्रिदेव प्रसन्न होकर सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग वैसाख पूर्णिमा की शुभ तिथि पर जरूरतमंदों को सूती वस्त्रों का दान करें। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं।

मीन राशि 
मीन राशि के लोग तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन व पानी का प्रबंध करें। इससे शुभ फल मिलेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए जीवांजलि उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन