विज्ञापन
Home  dharm  vrat  mahashivratri 2024 due to these 10 mistakes you do not get the blessings of bholenath

Mahashivratri 2024: इन 10 गलतियों के कारण नहीं मिलता भोलेनाथ का आशीर्वाद, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

jeevanjali Published by: निधि Updated Tue, 27 Feb 2024 06:47 PM IST
सार

Mahashivratri 2024: शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत महत्व रखता है। 8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन अगर पूरे मन से भगवान शिव की पूजा की जाए तो भक्तों की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।

महाशिवरात्री 2024
महाशिवरात्री 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Mahashivratri 2024: शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत महत्व रखता है। 8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन अगर पूरे मन से भगवान शिव की पूजा की जाए तो भक्तों की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। वहीं, अगर किसी कारणवश पूजा करते समय गलती हो जाए तो भोलेनाथ नाराज भी हो जाते हैं। शिवपुराण में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें पूजा करते समय नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवरात्रि पर न करें ये गलतियां

- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और भगवान विष्णु की पूजा में इसका प्रयोग अवश्य किया जाता है। लेकिन शिवपुराण के अनुसार तुलसी के पत्तों से भगवान शिव की पूजा करना वर्जित माना गया है।
विज्ञापन


- भगवान शिव की पूजा में हल्दी का प्रयोग करना अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए शिवरात्रि के दिन भूलकर भी शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए।

- शिवरात्रि के दिन आपको सादा भोजन करना चाहिए यानी मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन जीव-जंतुओं की हत्या करने से बचना चाहिए। तभी आपकी पूजा पूर्ण मानी जायेगी.

- अगर आप चाहते हैं कि इस शिवरात्रि पर भगवान शिव आप पर विशेष कृपा बरसाएं तो सुबह-सुबह ही शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। पूजा के लिए प्रातःकाल का समय उपयुक्त है। शिवरात्रि के दिन देर तक जागना अशुभ माना जाता है।

-  इस शिवरात्रि भोले भंडारी की कृपा पाने के लिए क्रोध का त्याग करें यानी शिवरात्रि का व्रत रखते हुए बिना वजह किसी से झगड़ा न करें। पूरे दिन शांत मन से ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

- भगवान शिव की पूजा में शास्त्रों द्वारा बताए गए बर्तनों का ही प्रयोग करना चाहिए। पूजा में भूलकर भी लोहे, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

- शिवरात्रि के दिन पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। इस दिन शांत और पवित्र मन से शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

- शिवरात्रि के दिन कभी भी किसी को कटु वचन नहीं कहना चाहिए, अन्यथा आपकी पूजा स्वीकार्य नहीं होगी। शिवरात्रि पर इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि घर या बाहर किसी भी सदस्य से झगड़ा नहीं करना चाहिए।

- भगवान शिव की पूजा में भूलकर भी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। अक्षत का अर्थ है अखंडित चावल, यह पूर्णता का प्रतीक है। इसलिए भगवान शिव को अक्षत चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों।

- अगर आप शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।
विज्ञापन