विज्ञापन
Home  dharm  vrat  happy chaitra navratri 2024 before start navratri know how to worship goddess durga 2024 03 27

Navratri 2024 Puja: नवरात्रि शुरू होने से पहले जानिए कैसे करें तैयारी, मां दुर्गा की खूब बरसेगी कृपा

jeevanjali Published by: निधि Updated Wed, 27 Mar 2024 02:14 PM IST
सार

Navratri 2024 Puja: चैत्र नवरात्रि शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

Chaitra Navratri 2024 Puja: चैत्र नवरात्रि
Chaitra Navratri 2024 Puja: चैत्र नवरात्रि- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Navratri 2024 Puja: चैत्र नवरात्रि शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान नौ दिनों तक देवी मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। लेकिन कई बार देवी मां की पूजा की तैयारी में जाने-अनजाने में गलतियां हो जाती हैं जिसके कारण पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है। नवरात्रि शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि देवी मां के आगमन की कैसे तैयारी करें ताकि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
- वास्तु शास्त्र में देवी-देवताओं की पूजा में दिशा का विशेष महत्व होता है। हर देवी-देवता की एक निश्चित दिशा होती है। शास्त्रों के अनुसार देवी का क्षेत्र दक्षिण दिशा में है इसलिए देवी की पूजा करते समय आपका मुख दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पूर्व दिशा में पूजा करने से चेतना जागृत होती है जबकि दक्षिण दिशा में पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है।

- कलश स्थापना वाले स्थान पर माता की चौकी के पास हल्के रंग का प्रयोग करना वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन
- पूजा करते समय आपका मन कहीं और न भटके इसके लिए आपको लकड़ी का बना हुआ पिरामिड रखना चाहिए, लेकिन ध्यान रखें कि पिरामिड नीचे से खोखला होना चाहिए।

- किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले स्वास्तिक चिन्ह बनाया जाता है, इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले घर और मंदिर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना शुभ होता है।
विज्ञापन