विज्ञापन
Home  dharm  vrat  amalaki ekadashi 2024 do remedies according to zodiac sign on amalaki ekadash

Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी पर करें राशिानुसार उपाय, सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा

jeevanjali Published by: निधि Updated Wed, 28 Feb 2024 07:01 PM IST
सार

Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी, जिसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आती है।

Amalaki Ekadashi 2024
Amalaki Ekadashi 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी, जिसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आती है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आमलकी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। कहा जाता है आमलकी एकादशी के दिन व्रत रखने से पुण्य प्राप्त होता है और पापों का नाश होता है। व्रत के दौरान, आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए। आपको दिन भर उपवास रखना चाहिए और केवल पानी या फलों का रस पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को, आपको स्नान करके दीप प्रज्वलित करना चाहिए और भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

आमलकी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय हैं जो आप को करने चाहिए जैसे:

आंवला भगवान विष्णु को प्रिय है। इस दिन आंवले का पेड़ लगाने से आपको धन और समृद्धि प्राप्त होगी। आप आंवले के पेड़ की पूजा भी कर सकते हैं और उसे फल चढ़ा सकते हैं। आमलकी एकादशी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। आप गरीबों और जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं।
आप दान में भोजन, कपड़े, धन या अन्य वस्तुएं दे सकते हैं। आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के भजन और आरती करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप चालीसा, स्तोत्र और मंत्र का भी पाठ कर सकते हैं।
विज्ञापन


- राशि अनुसार आमलकी एकादशी उपाय

मेष राशि:

एक एकाक्षी नारियल को पीले कपड़े में लपेटकर पूजा में चढ़ाएं।
अगले दिन द्वादशी तिथि पर इसे धन स्थान पर रख दें।

वृषभ राशि:

आंवले के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
108 बार "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि:

भगवान विष्णु को गुलाब के फूल अर्पित करें।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशि:

आंवले के जल से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
108 बार "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि:

भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं।
आंवले का फल अर्पित करें।
स्वंय वैष्णव तिलक लगाएं और आंवले को अपने पास रखकर शुभ कार्य के लिए निकलें।

कन्या राशि:

भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें।
केसर से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।

तुला राशि:

भगवान विष्णु को दही का भोग लगाएं।
विष्णु चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि:

भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करें।
108 बार "ॐ नमो नारायणाय" मंत्र का जाप करें।

धनु राशि:

21 पीले फूलों से श्रीहरि की पूजा करें।
विष्णु यंत्र की स्थापना करें।

मकर राशि:

आंवले के वृक्ष की पूजा करें।
108 बार "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि:

भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का अभिषेक करें।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि:

भगवान विष्णु को हल्दी की 21 गांठ चढ़ाएं।
इन्हें अपने घर की मुख्य द्वार पर पीले कपड़े में बाधकर लटका दें।

याद रखे की आप अपनी क्षमता अनुसार ही दान पुण्य करें, आमलकी एकादशी के दिन आप इन उपायों को करके अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकेंगे।
।।  ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।। 
विज्ञापन