विज्ञापन
Home  dharm  tulsi plant know which things are prohibited to be offered to tulsi

Tulsi Plant: तुलसी में किन चीजों को चढ़ाने की है मनाही , जानिए

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Wed, 05 Jun 2024 06:07 AM IST
सार

Tulsi Plant:  धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रिय है। इस पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सुबह-शाम इसके पास दीपक जलाया जाता है और जल चढ़ाया जाता है।

तुलसी के नियम
तुलसी के नियम- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Tulsi Plant:  धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रिय है। इस पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सुबह-शाम इसके पास दीपक जलाया जाता है और जल चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि यह कार्य करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तुलसी के कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन न करने पर व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें


दूध मिला जल

तुलसी के पौधे में कभी भी दूध मिला जल नहीं डालना चाहिए, नहीं तो तुलसी का पौधा सूख जाता है। तुलसी को केवल शुद्ध और साफ जल ही चढ़ाना चाहिए।

जंगली फूल

तुलसी के पौधे पर कभी भी बेलपत्र, आंकडा या धतूरे का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। क्योंकि देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और अगर उन्हें जंगली फूल चढ़ाए जाएं तो अच्छे फल नहीं मिलते।

तिल का तेल

तुलसी के पौधे पर कभी भी तिल का तेल न चढ़ाएं। ऐसा करने से तुलसी का पौधा खराब हो सकता है। हालांकि, तुलसी के पौधे पर तिल का तेल ही नहीं बल्कि कोई भी अन्य तेल नहीं चढ़ाना चाहिए। तुलसी के पौधे में केवल गोबर की खाद ही डालनी चाहिए।
विज्ञापन


गन्ने का रस

तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस न चढ़ाएं, क्योंकि यह भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। वहीं, अगर आप तुलसी के पौधे में कोई मीठी चीज डालते हैं, तो पौधे पर कीड़े लग जाते हैं और इससे पौधे को नुकसान पहुंच सकता है।

तुलसी के पास ये चीजें न रखें

- तुलसी का पौधा बहुत पवित्र होता है, इसलिए इसके पास कभी गंदगी न फैलाएं। तुलसी के गमले के पास कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में दरिद्रता आती है।

- तुलसी के पौधे के पास कभी भी जूते या चप्पल नहीं रखने चाहिए। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

- तुलसी के गमले में कभी भी शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। मान्यता के अनुसार पिछले जन्म में तुलसी का नाम वृंदा था, जो जालंधर नामक राक्षस की पत्नी थी। इस राक्षस का वध भगवान शिव ने किया था। तब से भगवान शिव को तुलसी के पत्तों से दूर रखा जाता है।

- तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और पूजनीय होता है जबकि झाड़ू का इस्तेमाल सफाई के लिए किया जाता है। इसलिए तुलसी के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

- घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। अगर आपने ऐसा कोई पौधा रखा भी है तो उसे तुलसी के पौधे के पास बिल्कुल न रखें। इससे घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन