विज्ञापन
Home  dharm  swami vivekanand quotes motivational and inspiretional quotes that can change your life

swami vivekanand quotes: स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार जो आप की ज़िन्दगी बदल सकते हैं

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Sat, 01 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

swami vivekanand quotes: भारत के महान समाज सुधारक, आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जिनके विचारों से लोगों की ज़िन्दगी बदली है स्वामी विवेकानंद एक महान विचारक, दार्शनिक, लेखक, धार्मिक शिक्षक और राष्ट्रवादी थे।

swami vivekanand quotes
swami vivekanand quotes- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

swami vivekanand quotes: भारत के महान समाज सुधारक, आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जिनके विचारों से लोगों की ज़िन्दगी बदली है स्वामी विवेकानंद एक महान विचारक, दार्शनिक, लेखक, धार्मिक शिक्षक और राष्ट्रवादी थे।उन्होंने वेदांत दर्शन को पश्चिमी दुनिया में प्रचारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वामी विवेकानंद जी ने भारत में आधुनिक हिंदुत्व आंदोलन को आकार देने में भी मदद की, साथ ही साथ स्वामी विवेकानंदजी ने युवाओं को प्रेरित करने और उनमें राष्ट्रप्रेम जगाने के लिए कई प्रेरणादायक भाषण दिए। स्वामी विवेकानंद जी ने कई अनमोल वचन कहें जिससे आप के जीने का तरीखा बदल सकता है, आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद के वो विचार।  
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार 

- स्वामी विवेकानंद जी के ऐसे विचार और अनमोल वचन जिसे सुन के और पढ़ के आप की भी ज़िन्दगी आसान हो सकती है 

- स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था उठो मेरे शेरों, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो। तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो। तुम तत्व नहीं हो, न ही शरीर हो। तत्व तुम्हारा सेवक है, तुम तत्व के सेवक नहीं हो। 

- शक्ति ही जीवन है, निर्बलता ही मृत्यु है। जो अग्नि हमें गर्मी देती है, वही हमें जला भी सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।

- स्वामी विवेकानंद जी का मानना था एक बार ठान लो कि तुम वीर हो, और तुम वीर बन जाओगे। कर्म करो, फल की चिंता मत करो।
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें अपना लक्ष्य न मिल जाए।

- जीवन में कुछ महान कार्य करो,ताकि तुम्हें मरने के बाद भी याद किया जा सके।

- ईश्वर सर्वव्यापी है। वह हर जगह है, हर प्राणी में मौजूद है। साथ ही ज्ञान ही शक्ति है। अंधविश्वास को त्यागो, तर्क और विवेक से काम लो।परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है, परोपकार करो।  
विज्ञापन


- स्वामी विवेकानंद का कहना था खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ी गलती है भूल कर भी ऐसा मत करो मजबूत बनो  
 
- वसुधैव कुटुम्बकम,सभी को शिक्षा दो, युवाओं में शक्ति है वे राष्ट्र का भविष्य हैं 

विवेकानंद जी के इन वचनों में जीवन जीने की प्रेरणा, आत्मविश्वास, कर्मठता, सकारात्मकता, ज्ञान, आध्यात्मिकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश छिपा हुआ है। यदि हम इन वचनों को अपने जीवन में उतारें तो निश्चित रूप से सफलता और खुशी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन