विज्ञापन
Home  dharm  religious places  ram mandir see the complete schedule of ram mandir pran pratishtha here list of programs from 15 to 22 jan

Ram Mandir: देखें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल,15 से 22 जनवरी तक के कार्यक्रमों की लिस्ट तैयार

jeevanjali Published by: निधि Updated Thu, 11 Jan 2024 05:24 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। ये पल सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। सभी रामभक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। ये पल सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। सभी रामभक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। आपको बता दें, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 70 एकड़ भूमि पर बनने वाले भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। इस तारीख का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लगातार भक्तों में मंदिर के उद्घाटन की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। साथ ही अयोध्या के अलावा भी पूरे देश के कोने-कोने में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा। वहीं रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने का समय सबसे अहम होगा। इतना ही नहीं मंदिर से जुड़े सभी कार्य शुभ मुहूर्त के अनुसार ही पूरे किए जाएंगे। आइए राम मंदिर के कार्यक्रम के पूरे शेड्यूल को विस्तार से जान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। यह समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।

राम मंदिर में 15 से 22 जनवरी 2024 तक का शेड्यूल
 
15 जनवरी 2024: 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इस खास दिन रामलला की मूर्ति यानी श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

 
16 जनवरी 2024: इस शुभ दिन पर रामलला की मूर्ति स्थापना का अनुष्ठान शुरू होगा।
 
17 जनवरी 2024: : इस खास दिन रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा.

18 जनवरी 2024: इस दिन से प्राण-प्रतिष्ठा की विधि आरंभ होगी। इसके अलावा मंडप प्रवेश पूजा, वास्तु पूजा, गणेश पूजा, वरुण पूजा, विघ्नहर्ता और मार्तिका पूजा भी होगी।
 
19 जनवरी 2024: इस शुभ दिन पर राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। फिर नवग्रह होम होगा।
 
20 जनवरी 2024: इस दिन, राम मंदिर के गर्भगृह को 81 कलशों के जल से पवित्र किया जाएगा 'जो विभिन्न नदियों से एकत्र किए गए हैं।'
 
21 जनवरी 2024:  इस तिथि पर राम लला यज्ञ अनुष्ठान में विशेष पूजा-हवन के बीच 125 कलशों से दिव्य स्नान करेंगे। ये बहुत ही खास होगा।
 
22 जनवरी 2024: इस दिन मध्य काल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। साथ ही इस दिन पूरे विधि-विधान से महापूजा होगी।
विज्ञापन