विज्ञापन
Home  dharm  religious places  ayodhya ram mandir know the right time to go to ayodhya and the easy way to reach there

Ayodhya Ram Mandir: जानिए अयोध्या जाने का सही समय और वहां पहुंचने का आसान रास्ता

jeevanjali Published by: निधि Updated Thu, 11 Jan 2024 05:26 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जारी हैं।

अयोध्या राम मंदिर
अयोध्या राम मंदिर- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जारी हैं। समारोह के लिए साधु-संतों समेत वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर देश-विदेश से श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचना चाहते हैं। हालांकि, प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत प्रमुख हस्तियों के शामिल होने के कारण यहां प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। इस दिन अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत होगी। ठहरने के लिए होटलों और भोजनालयों में भी काफी भीड़ हो सकती है। ऐसे में अगर आप 22 जनवरी को अयोध्या जाने की सोच रहे हैं तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सवाल ये है कि 22 जनवरी को नहीं तो अयोध्या कब जाएं? इस लेख में जानिए अयोध्या जाने का सही समय और सही तरीका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी के आसपास अयोध्या में काफी भीड़ होगी। ऐसे में दर्शन भी अच्छे से नहीं हो पाएंगे। इस दिन रामलला के दर्शन टीवी पर लाइव प्रसारण के दौरान करें। हालाँकि, अगर आप अयोध्या जाना चाहते हैं तो फरवरी के महीने में जा सकते हैं। फरवरी और मार्च में अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन पर जाए। मार्च से सितंबर तक के महीने भी ऑफ सीजन होते हैं, इसलिए आपको यहां भीड़ कम मिल सकती है।

अयोध्या जाने का बेस्ट समय

अयोध्या जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच है।। इस दौरान दशहरा और दिवाली के दौरान यहां रोशनी के उत्सव का आयोजन किया जाता है। इन महीनों में शहर का मौसम भी सुहाना रहता है।
विज्ञापन


कैसे पहुंचे अयोध्या

हवाई मार्ग से

लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए टैक्सियाँ उपलब्ध होंगी। करीब 1800 रुपये में टैक्सी बुक करके लखनऊ से अयोध्या पहुंचा जा सकता है। अयोध्या में श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनाया गया है, जहां 16 जनवरी से प्रतिदिन सीधी उड़ानें संचालित की जाएंगी।

रेल मार्ग से

अयोध्या जंक्शन से राम मंदिर की दूरी करीब छह किलोमीटर है। आप फैजाबाद से भी ट्रेन ले सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ रेलवे स्टेशन से अयोध्या 130 किलोमीटर की दूरी पर है।

सड़क मार्ग से

अयोध्या के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसे 24 घंटे चलती हैं। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और दिल्ली समेत लगभग सभी जिलों से आपको अयोध्या के लिए बसें मिल जाएंगी। निजी वाहन से भी अयोध्या पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन