New Year Upay 2024 : पौष महीने का सनातन धर्म में बहुत अधिक महत्व है आपको बता दें कि पौष महीने में ही अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत होती है। पौष महीने में कई त्योहार और व्रत रखें जाते हैं पौष महीने में ही मकर संक्रांति और लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है
New Year Upay 2024: पौष महीने का सनातन धर्म में बहुत अधिक महत्व है आपको बता दें कि पौष महीने में ही अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत होती है। पौष महीने में कई त्योहार और व्रत रखें जाते हैं पौष महीने में ही मकर संक्रांति और लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है मकर संक्राति के दिन दान- पुण्य और पूजा का बहुत अधिक महत्व होता है बता दें कि साल 2024 के पहले दिन यानि एक जनवरी को एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। जो भी लोग भगवान शिव की कृपा इस दिन पाना चाहते हैं उन्हें इन शुभ योगों में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा करना चाहिए इसके साथ ही साल के पहले दिन अपने राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करना चाहिए
साल के पहले दिन करें अपनी राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप
मेष राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
मेष राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करना चाहिए और 'ॐ ज्योतिलिंग नमः' मंत्र का मेष राशि के जातकों को जाप करना चाहिए । वृषभ राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
वृषभ राशि के जातक नए साल के पहले दिन विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। इस समय वृषभ राशि के जातकों को 'ॐ मलिकार्जुन नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए मिथुन राशि जातकों को नए साल के पहले दिन 'ॐ विश्वनाथ नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। कर्क राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए कर्क राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन पूजा के समय 'ॐ नीलकंठ नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। सिंह राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
करियर को नए आयाम तक पहुंचाने कि लिए सिंह राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन पूजा के समय 'ॐ त्रिपुरारी नमः' मंत्र माला जाप करना चाहिए। कन्या राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
कन्या राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन पहले दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करना चाहिए। और पूजा के समय 'ॐ मलिकार्जुन नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। तुला राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
तुला राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। और शिव पूजा के समय 'ॐ मंगलेश्वर नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। Ganga Chalisa: जय जय जय जग पावनी,जयति देवसरि गंग, जरूर करें मां गंगा की आरती वृश्चिक राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन भगवान शिव का नारियल जल से अभिषेक करना चाहिए। इस समय वृश्चिक राशि के जातकों को 'ॐ नागार्जुन नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। धनु राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
धनु राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन भगवान शिव का दूध में केसर मिलाकर करना चाहिए। इस समय धनु राशि के जातकों को 'ॐ मृत्युंजय नमः'मंत्र का जाप करना चाहिए। Shiv Tandav Stotram: जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले, गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ जानें शिव तांडव स्तोत्र के लाभ मकर राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
जैसा की आप लोग जानते होंगे की मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इसलिए मकर राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन विधि-विधान से अपने आराध्य देव भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करना चाहिए । इस समय मकर राशि के जातक ॐ रामेश्वर नमः मंत्र का जाप करें। कुंभ राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
कुंभ राशि के जातक नए साल के पहले दिन विधि-विधान से अपने आराध्य देवों के देव महादेव की पूजा करें। और पूजा के समय कुंभ राशि के जातक 'ॐ सोमनाथ नमः' मंत्र का जाप करें। मीन राशि के जातक पहले दिन करें इस मंत्र का जाप
मीन राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए इस समय मीन राशि के जातकों को 'ॐ दीनानाथ नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Happy New Year 2024: नए साल के पहले दिन भूलकर भी न करें ये गलती,इन कार्यों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी