विज्ञापन
Home  dharm  margashirsha monthly shivratri 2023 in december date puja muhurta

Masik Shivratri 2023: मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि पर ऐसे करें शिव शंभू की पूजा, जानें विधि और शुभ मुहूर्त

jeevanjali Published by: निधि Updated Tue, 05 Dec 2023 05:02 PM IST
सार

Margashirsha Masik Shivratri 2023 Date: मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। मार्गशीर्ष माह (Margashirsha Month) की मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर 2023 को है। 

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2023 तिथि
मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2023 तिथि- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Margashirsha Masik Shivratri 2023 Date: मासिक शिवरात्रि व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। मार्गीशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि 11 दिसंबर 2023 को है। इस दिन भगवान भोलेेनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन रात्रि प्रहर की पूजा का विशेष महत्व होता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह तिथि शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। ऐसा माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि पर नियमित रूप से व्रत और पूजा करने से भगवान शिव अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन आधी रात को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों पर महादेव की कृपा बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि और महत्व... 

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2023 डेट (Margashirsha Masik Shivratri 2023 Date)

विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सोमवार होने के कारण इस व्रत का महत्व दोगुना हो गया है, क्योंकि चतुर्दशी तिथि और सोमवार दोनों ही शिव को प्रिय हैं। ऐसे में व्रत रखने वाले पर भोलेनाथ मेहरबान रहेंगे।

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2023 मुहूर्त (Margashirsha Masik Shivratri 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 दिसंबर 2023 को सुबह 07:10 बजे शुरू होगी और अगले दिन 12 दिसंबर 2023 को सुबह 06:24 बजे समाप्त होगी। 

विज्ञापन
भगवान भोलेनाथ की पूजा का समय - 11 दिसंबर 2023, रात 11 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर12 दिसंबर 2023 यानी की अगले दिन सुबह 12 बजकर 41 मिनट पर खत्म 
अवधि - 55 मिनट

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Margashirsha Masik Shivratri Pooja Vidhi)

- मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए।
- पूजा स्थल पर भगवान शिव के सामने दीपक जलाएं।
- अगर घर में शिवलिंग है तो उसका दूध और गंगाजल आदि से अभिषेक करें।
- शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि अवश्य अर्पित करें। 
- पूजा करते समय नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।
- अंत में भगवान शिव को भोग लगाएं और आरती करें।

पूजा के वक्त पढ़ें ये मंत्र

- ॐ नमः शिवाय।
- नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
- ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
 
विज्ञापन