विज्ञापन
Home  dharm  mahashivratri vrat 2024 chant these mantras on the day of mahashivratri

Mahashivratri Vrat 2024: महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप,मिलेगा बहुत लाभ

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sun, 25 Feb 2024 04:29 PM IST
सार

Mahashivratri Vrat 2024: महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत खास है महाशिवरात्रि के दिन सभी शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था

महाशिवरात्रि2024
महाशिवरात्रि2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Mahashivratri Vrat 2024: महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत खास है महाशिवरात्रि के दिन सभी शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने  से भक्तों को मनचाहा वरदान मिलता है और साथ ही उनके जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं शिवरात्रि पर भक्त पूरी रात जागते हैं, पूजा करते हैं और शांति और ऊर्जा के लिए 'रुद्रम' या वैदिक मंत्रों का जाप करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है, घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और धन आगमन के रास्ते भी खुलते हैं. वे कौन से मंत्र हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. एकाग्रता बढ़ाने का मंत्र

महाशिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति भगवान शिव के ध्यान मंत्र का 11 बार जाप करता है, उसकी एकाग्रता में वृद्धि होती है और वह सही निर्णय लेने में सक्षम होता है.

ध्यान मंत्र
ध्याये नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारूचंद्रां वतंसं।
रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।।
पद्मासीनं समंतात् स्तुततममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं।
विश्वाद्यं विश्वबद्यं निखिलभय हरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।।

2.मानसिक शांति का मंत्र

जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मूल मंत्र का जाप करता है, उसे हर तरह का सुख प्राप्त होता है. साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है. इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय भोलेनाथ के मूल मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए.
विज्ञापन


मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।


3. हर कष्ट होगा दूर

अगर आप हर तरह के संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें.

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

 

4. ग्रह दोष से मुक्ति का उपाय

जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष, पितृ दोष या राहु से संबंधित कोई दोष होता है. उन्हें नियमित रूप से भगवान शिव के गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.

शिव गायत्री मंत्र
।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।

 

5.समस्या से निजात पाने का मंत्र

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के नामावली मंत्र का जाप करते हैं, तो आपके जीवन में आ रही हर तरह की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है.

शिव नामावली मंत्र
श्री शिवाय नम:
श्री शंकराय नम:
श्री महेश्वराय नम:
श्री सांबसदाशिवाय नम:
श्री रुद्राय नम:
ओम पार्वतीपतये नम:
ओम नमो नीलकण्ठाय नम:



 
विज्ञापन