विज्ञापन
Home  dharm  know the benefits of wearing red thread why is red thread worn on the hand

Lal dhaga Bandhne Ke Fayde: जानिए हाथ में क्यों पहना जाता है लाल धागा?

जीवांजलि धर्म डेस्क Published by: निधि Updated Tue, 11 Jun 2024 07:50 AM IST
सार

Lal dhaga Bandhne Ke Fayde: लाल धागा, जिसे कलावा भी कहा जाता है, सदियों से विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों में पहना जाता रहा है। भारत में, लाल धागा पहनने के कई लाभों से जुड़ा हुआ है,लाल रंग को शुभ और पवित्र माना जाता है।

Lal dhaga Bandhne Ke Fayde
Lal dhaga Bandhne Ke Fayde- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Lal dhaga Bandhne Ke Fayde: लाल धागा, जिसे कलावा भी कहा जाता है, सदियों से विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों में पहना जाता रहा है। भारत में, लाल धागा पहनने के कई लाभों से जुड़ा हुआ है,लाल रंग को शुभ और पवित्र माना जाता है। लाल धागा पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, हनुमान जी की रक्षा मिलती है, और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। मेष, सिंह, और वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल धागा विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। कुछ समुदायों में, यह बुरी नजर से बचाने के लिए पहना जाता है। कुछ लोग इसे भाग्यशाली ताबीज के रूप में मानते हैं। ज्योतिषीय मान्यताएं बताती है की ज्योतिष शास्त्र में, मंगल ग्रह का रंग लाल माना जाता है। लाल धागा पहनने से मंगल ग्रह की वक्री या अशुभ स्थिति का प्रभाव कम होता है। कुछ संस्कृतियों में, लाल धागा शादी का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसे नहीं पहनना चाहिए लाल धागा:

कुछ ज्योतिषियों के अनुसार, कर्क, मकर, और तुला राशि वाले लोगों को लाल धागा नहीं पहनना चाहिए।

लाल धागा पहने के लाभ: 

- मां लक्ष्मी की कृपा: लाल रंग को धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का रंग माना जाता है। इसलिए, लाल धागा पहनने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने और धन-धान्य की वृद्धि होने की मान्यता है।
विज्ञापन


- हनुमानजी की कृपा: भगवान हनुमान को लाल रंग बहुत प्रिय है। लाल धागा पहनने से हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे शक्ति, साहस और बुद्धि में वृद्धि होती है।

- मंगल ग्रह: लाल रंग मंगल ग्रह का रंग है। लाल धागा पहनने से मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में सफलता और विजय प्राप्त होती है।

- बुरी नज़र से बचाव: लाल धागा बुरी नज़र से बचाने में भी मदद करता है।

- सकारात्मक ऊर्जा: लाल रंग को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। लाल धागा पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है।

- आत्मविश्वास: लाल धागा पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।

- स्वास्थ्य: लाल धागा रक्तचाप को नियंत्रित करने और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह मांसपेशियों की ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि भी करता है।

 
विज्ञापन