kalyug Mantra : हिंदू धर्म में युग को 4 भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार हैं- सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग। जिसका अंतिम यानि कलियुग अभी भी चल रहा है। और हम कलियुग में जी रहे हैं
kalyug Mantra : हिंदू धर्म में युग को 4 भागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार हैं- सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग। जिसका अंतिम यानि कलियुग अभी भी चल रहा है। और हम कलियुग में जी रहे हैं आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि कलियुग में पाप अपने चरम पर होगा, इसके कई उदाहरण आज भी देखने को मिलते हैं। अगर आप इनसे अपना बचाव करना चाहते हैं तो कुछ ऐसे प्रभावशाली मंत्र भी बताए गए हैं जिनका जाप करके आप जीवन में सकारात्मक परिणाम पा सकते हैं।चलिए आपको उन मंत्रों के बारे में बताते हैं
कलियुग में इन मंत्रों का करें जाप मिलेगा लाभ
इस मंत्र से आपको ज्ञान का आशीर्वाद मिलेगा
'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्'
यह गायत्री मंत्र है. इस मंत्र का विशेष महत्व है. ऐसे में आप रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। यह मंत्र न केवल मन को एकाग्र करने में मदद करता है, बल्कि ज्ञान और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि करता है। यह मंत्र सबसे शक्तिशाली है
'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्'।
यह महामृत्युंजय मंत्र है. यह मंत्र बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। इस कलियुग में जो व्यक्ति प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करता है उसे जीवन में अवश्य लाभ मिलता है। माना जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का खतरा भी टल जाता है।
Trending Video
पंचाक्षर मंत्र
कलियुग में लोगों के पास समय की कमी है। ऐसे में आप इन आसान पंचाक्षर मंत्रों का जाप करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये पंचाक्षर मंत्र हैं जिनका जाप करके आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं- जय श्री राम, ओम नमः शिवाय, जय श्री कृष्ण, जय श्री गणेश, जय मां लक्ष्मी, जय मां सरस्वती, जय मां दुर्गा।
यह भी पढ़ें - Masik Durga Ashtami: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें दुर्गा स्तुति का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना