विज्ञापन
Home  dharm  holi 2024 holi will be celebrated in a very auspicious coincidence you will get a lot of benefits

Holi 2024: बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जाएगी होली, मिलेगा बहुत लाभ

jeevanjali Published by: कोमल Updated Sun, 24 Mar 2024 10:28 AM IST
सार

Holi 2024: होली का त्योहार सनातन धर्म में बहुत खास माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार हर साल फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली का त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सद्भाव से रहने का संदेश देता है।

होली 2024
होली 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Holi 2024: होली का त्योहार सनातन धर्म में बहुत खास माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार हर साल फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली का त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सद्भाव से रहने का संदेश देता है। होली नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाती है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन  है, 25 मार्च को रंगों की होली है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है. हालाँकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल होली पर कई अद्भुत संयोग बनने जा रहे हैं। चलिए आपको इन शुभ संयोग के बारे में बताते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन पूजा शुभ समय


होलिका दहन- 24 मार्च 2024 को  होलिका दहन किया जाएगा. इसके लिए शुभ समय रात 11बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 7 मिनट तक है. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा रहित रहने वाला है।

होलिका पूजा- होलिका दहन से पहले प्रदोष काल में इसकी पूजा की जाती है. होलिका पूजा का शुभ समय शाम 06 बजकर 35 मिनट  से रात 09 बजकर 31 मिनट तक है.
विज्ञापन


होली 2024 शुभ संयोग


सर्वार्थ सिद्धि योग - 24 मार्च 2024, सुबह 07 बजकर 34 मिनट - 25 मार्च 2024, सुबह 06 बजकर 19मिनट

रवि योग- सुबह 06 बजकर 20 मिनट से सुबह 07 बजकर 34 मिनट तक

वृद्धि योग - 24 मार्च 2024, रात्रि 08.34 - 25 मार्च 2024, रात्रि 09.30

धन शक्ति योग- होली पर कुंभ राशि में शुक्र और मंगल की युति से धन शक्ति योग बन रहा है, जिसकी पूजा करने से व्यक्ति की धन संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

त्रिग्रही योग- होली पर मंगल, शुक्र,शनि  कुंभ राशि में रहेंगे।

बुधादित्य योग- इस बार होली पर  बुध और सूर्य के संयोग से बुधादित्य योग भी बन रहा है. इस योग के फलस्वरूप व्यक्ति को  शिक्षा, व्यापार, और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलती है।



होलिका दहन पर पूजा कैसे करें 


होलिका पूजा से पहले भगवान नरसिंह का ध्यान करें और फिर प्रह्लाद की पूजा करें। चंदन, अक्षत और पुष्प सहित पूजन सामग्री चढ़ाकर उन्हें प्रणाम करें। इसके बाद होली का पूजन करें. पूजा करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। पूजा में 7 प्रकार के पकवान चढ़ाएं। इस दिन होलिका दहन अवश्य देखना चाहिए, इससे मन की नकारात्मकता जलती है और दैवीय शक्ति मिलती है
विज्ञापन