विज्ञापन
Home  dharm  guruwar ke upay do these remedies on thursday to get lord vishnu blessings

Guruwar ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते और दूर होगी आर्थिक तंगी

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

Guruwar ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। 

गुरुवार के दिन करें ये उपाय
Guruwar ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। इनकी कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। अगर आप भी सुखी पारिवारिक जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन पूजा के साथ-साथ कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय...

गुरुवार के दिन करें ये काम (Guruwar ke Upay)

- अगर आपकी शादी में देरी हो रही है तो गुरुवार के दिन जितना हो सके पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें। इस दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसके अलावा अगर आप यह व्रत रखते हैं तो पीले फलों का ही सेवन करें।

- गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करें। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

- गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

- गुरुवार के दिन आटे में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। साथ ही इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार किसी गरीब व्यक्ति को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि का दान करें।

- बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार को अपनी कलाई या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा तिलक लगाएं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलेगी।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel