विज्ञापन
Home  dharm  ghanti bajane ka mahatva why is a bell rung before entering a temple you will be surprised to know the reason

Ghanti Bajane ka Mahatva: मंदिर के अंदर जाने से पहले क्यों बजाई जाती हैं घंटी? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जीवांजलि डेस्क Published by: सुप्रिया शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 05:10 PM IST
सार

Ghanti Bajane ka Mahatva: सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान घंटी बजाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। साथ ही मंदिर में प्रवेश करने से पहले भी घंटी बजाई जाती है।

Ghanti Bajane ka Mahatva:
Ghanti Bajane ka Mahatva:- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Ghanti Bajane ka Mahatva: सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान घंटी बजाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। साथ ही मंदिर में प्रवेश करने से पहले भी घंटी बजाई जाती है। मान्यता के अनुसार पूजा-पाठ के दौरान घंटी बजाने से मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों में चेतना जागृत होती है। पूजा अर्चना करने के लिए सभी लोग मंदिर जाते हैं। आपने देखा होगा कि मंदिरों के दरवाजों पर घंटियां बांधी गई होती हैं। आमतौर पर लोग मंदिर के अंदर जाने से पहले घंटियां जरूर बजाते हैं। इसके बाद ही भगवान की पूजा और दर्शन करते हैं। हिंदू धर्म में मंदिरों के बाहर घंटी बांधने की परंपरा सदियों पुरानी है, लेकिन क्या आप जानते हैं  कि मंदिर में प्रवेश करने से पहले घंटी क्यों बजाई जाती है? आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। साथ ही घंटी बजाने के धार्मिक महत्व और वैज्ञानिक कारण के बारे में भी जानेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटी बजाने का धार्मिक महत्व

ऐसा कहा जाता है कि देवी-देवताओं को घंटियों और शंखों की ध्वनि बहुत पसंद होती है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में प्रवेश करने से पहले घंटी बजाने से देवी-देवताओं की मूर्तियों में चेतना जागृत होती है। साथ ही, घंटी बजाने से शरीर के अंदर चेतना का प्रवाह शुरू होता है। मंदिर में प्रवेश करने से पहले और पूजा के दौरान घंटी बजाने से वातावरण में चेतना आती है। इसीलिए मंदिरों में घंटियों का इस्तेमाल किया जाता है।
स्कंद पुराण के अनुसार घंटी बजाने से उत्पन्न ध्वनि 'ॐ' की ध्वनि के समान होती है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में घंटी बजाने से भक्त को 'ॐ' के उच्चारण के समान ही पुण्य मिलता है।
विज्ञापन

घंटी बजाने का वैज्ञानिक कारण

विज्ञान के अनुसार, मंदिर में पूजा के दौरान घंटी बजाने से वातावरण में तेज़ कंपन पैदा होती है, जिससे आस-पास के बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाते हैं। मंदिर और उसके आस-पास का क्षेत्र शुद्ध हो जाता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होती है। घंटी बजाने से मिलते हैं ये लाभ

घंटी बजाने के लाभ

ऐसा कहा जाता है कि जिन स्थानों पर घंटी बजने की आवाज नियमित रूप से सुनाई देती है, वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र रहता है। यह भी माना जाता है कि घंटी बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे लोगों के लिए समृद्धि के द्वार खुलते हैं। घंटी बजाने की ध्वनि शरीर के सात चक्रों को सक्रिय करती है। यह ध्वनि देवी-देवताओं के तत्त्व को अक्षुण्ण रखती है तथा बुरी शक्तियों को दूर भगाती है।
विज्ञापन