विज्ञापन
Home  dharm  geeta jayanti 2023 geeta jayanti will be celebrated on 23 december read the teachings that make life success

Geeta Jayanti 2023: गीता जयंती पर पढ़ें जीवन को सफल बनाने वाले उपदेश, समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

Geeta Jayanti 2023 Date: गीता जंयती इस साल 23 दिसंबर 2023 शनिवार को मनाई जाएगी। गीता हिंदू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है। गीता (Geeta) के उपदेश में समस्त जीवन का सार छिपा हुआ है।

गीता जंयती 2023
Geeta Jayanti 2023 Date: गीता जंयती इस साल 23 दिसंबर 2023 रविवार को मनाई जाएगी। गीता (Geeta) हिंदू धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है। गीता के उपदेश में समस्त जीवन का सार छिपा हुआ है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने विस्तार से बताया है कि व्यक्ति के जीवन की कई समस्याओं को कैसे कम किया जाए और सुखी और शांतिपूर्ण जीवन कैसे जिया जाए। श्रीमदभगवत गीता (Srimad Bhagwat Geeta) में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के मन में महाभारत (Mahabharata) के युद्ध के दौरान पैदा होने वाले भ्रम को दूर करते हुए जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए उपदेश दिए थे। ऐसे में गीता जयंती के मौके पर आइए जानते हैं गीता के कुछ उपदेश, जिनका पालन करने से व्यक्ति को मोक्ष और शांति की प्राप्ति होती है...

- भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया कि मनुष्य को कभी भी व्यर्थ चिंता नहीं करनी चाहिए। हर किसी को एक न एक दिन मरना है, आत्मा न तो पैदा होती है और न ही ये मरती है। आत्मा अमर है इसलिए मनुष्य को अनावश्यक चिंताओं से मुक्त होकर कर्म पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

- गीता के उपदेश में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि क्रोध करने से हर तरह के काम बिगड़ने लगते हैं। क्रोध करने से इंसान का पतन आरंभ हो जाता है। क्रोध के कारण व्यक्ति अच्छे और बुरे परिणामों में अंतर करना भूल जाता है, जिसके कारण मनुष्य की तर्क शक्ति कमजोर हो जाती है और वह पतन की राह पर चल पड़ता है।

- गीता के उपदेश में श्री कृष्ण ने कहा है कि जो व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण करना सीख लेता है वह हर तरह की बाधा को आसानी से पार कर सकता है। इसलिए व्यक्ति को हर हाल में अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए।

- भगवान कृष्ण कहते हैं कि मनुष्य को ज्ञान और कर्म को एक समान रखना चाहिए। व्यक्ति को कर्म करते रहना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव के इन मंत्रों का करें जाप,सारी परेशानियां होंगी दूर

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel