विज्ञापन
Home  dharm  ganga saptami 2024 chant mantras according to your zodiac sign on ganga saptami

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर अपनी राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sun, 12 May 2024 03:26 PM IST
सार

 Ganga Saptami 2024:  गंगा सप्तमी हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। तदनुसार, इस वर्ष गंगा सप्तमी 14 मई को है। यह दिन मां गंगा को समर्पित है। इस दिन श्रद्धालु स्नान-ध्यान करने के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना करते हैं।

गंगा सप्तमी
गंगा सप्तमी- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। तदनुसार, इस वर्ष गंगा सप्तमी 14 मई को है। यह दिन मां गंगा को समर्पित है। इस दिन श्रद्धालु स्नान-ध्यान करने के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा में स्नान करने से पिछले जन्मों में किये गये पाप धुल जाते हैं। सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। सनातन ग्रंथों में वर्णित है कि भागीरथ के पूर्वजों को बचाने के लिए मां गंगा वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। अगर आप भी अनजाने में किए गए पापों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गंगा सप्तमी तिथि पर गंगा नदी में स्नान करें। इसके बाद विधि-विधान से मां गंगा की पूजा करें। साथ ही पूजा के दौरान मां गंगा के नामों का जाप भी करें.
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि के अनुसार मंत्र जाप करें

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन 'ओम गंगायै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन "ॐ सुघोषायै नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन 'ओम भागीरत्यै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन 'ओम जाह्न्व्यै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन "ओम अव्यायै नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन 'ओम निरंजनायै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।



तुला राशि
तुला राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन "ओम सवित्री ना" मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन 'ओम राम्यायै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन 'ओम श्रीमत्यै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन 'ओम त्रिवेण्यै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन 'ओम नंदिन्यै नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को गंगा सप्तमी के दिन "ओम शशिशेखराय नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन