विज्ञापन
Home  dharm  festivals  ram navmi 2024 do this aarti of laxman ji on ram navami to get peace and happiness

Ram Navmi 2024: राम नवमी पर लक्ष्मण जी की ये आरती लाएगी सुख-समृद्धि, बनी रहेगी भगवान की कृपा

jeevanjali Published by: निधि Updated Tue, 16 Apr 2024 04:11 PM IST
सार

Ram Navmi 2024: चैत्र मास प्रारंभ हो चुका है. इस माह में कई धार्मिक त्यौहार मनाये जाते हैं। इन्हीं में से एक है राम नवमी. सनातन धर्म में रामनवमी का बहुत महत्व है।

राम नवमी
राम नवमी- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Ram Navmi 2024: चैत्र मास प्रारंभ हो चुका है. इस माह में कई धार्मिक त्यौहार मनाये जाते हैं। इन्हीं में से एक है राम नवमी. सनातन धर्म में रामनवमी का बहुत महत्व है। इसे भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धरती पर सच्चे सनातन धर्म की रक्षा के लिए जन्मे भगवान श्री राम के जन्मोत्सव से जुड़ा यह पावन पर्व इस साल 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। रामनवमी चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने महाराजा दशरथ की सबसे बड़ी पत्नी रानी कौशल्या के गर्भ से श्रीराम के रूप में सातवां अवतार लिया था। दरअसल, यह त्योहार अयोध्या के राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र श्री राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस दिन भगवान श्री राम के साथ-साथ उनके छोटे भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की जयंती भी मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान श्री राम के भक्त उनकी पूजा करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं। साथ ही इस मौके पर रामचरितमानस और रामायण का पाठ भी किया जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो राम नवमी प्रभु श्रीराम को समर्पित है, लेकिन इस दिन उनके भाई लक्ष्मण की भी पूजा से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। लक्ष्मण जी को शेषनाग का अवतार माना जाता है। लक्ष्मण सदा ही अपना भाई धर्म निभाते रहे और प्रभु श्रीराम की सेवा करते रहे। बड़े भाई राम के साथ लक्ष्मण भी 14 वर्ष के वनवास पर  गए थे। संपूर्ण रामायण में आप लक्ष्मण जी की महिमा का वर्णन पढ़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भगवान राम की पूजा के साथ लक्ष्मण जी की भी पूजा करते हैं, तो राम जी के अलावा लक्ष्मण जी की भी कृपा प्राप्त होगी। तो चलिए आज जानते हैं लक्ष्मण जी की आरती के बारे में, जिसे करने से भगवान राम के साथ आपको लक्ष्मण जी की भी कृपा प्राप्त होगी...
 
लक्ष्मण जी की आरती

आरती लक्ष्मण बालजती की |
असुर संहारन प्राणपति की ||

जगमग ज्योति अवधपुर राजे |
शेषाचल पै आप विराजे ||

घंटा ताल पखावज बाजे |
कोटि देव मुनि आरती साजे ||

किरीट मुकुट कर धनुष विराजे |
तीन लोक जाकी शोभा राजे ||

आरती कीजे हरी की तैसी |
ध्रुव प्रहलाद विभीषण जैसी ||

प्रेम मगन होय आरती गावै |
बसि वैकुण्ठ बहुरि नहीं आवै ||
विज्ञापन
विज्ञापन