विज्ञापन
Home  dharm  festivals  falgun month 2024 start end date dont make these mistake for next 28 days

Falgun Month 2024: कब शुरू होगा फाल्गुन माह? इन नियमों का रखें ध्यान,मिलेगा लाभ

jeevanjali Published by: निधि Updated Thu, 15 Feb 2024 03:38 PM IST
सार

Phalguna Month 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार  25 फरवरी 2024 रविवार से फाल्गुन माह शुरू हो गया है. यह साल का आखिरी महीना है. यह महीना 25 मार्च 2024 सोमवार तक रहने वाला है।

फाल्गुन मास 2024
फाल्गुन मास 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Phalguna Month 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार  25 फरवरी 2024 रविवार से फाल्गुन माह शुरू हो गया है. यह साल का आखिरी महीना है. यह महीना 25 मार्च 2024 सोमवार तक रहने वाला है। फाल्गुन का महीना ऊर्जा और यौवन का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में माहौल खुशनुमा हो जाता है और हर तरफ नई उमंग छा जाती है. फाल्गुन माह को धार्मिक दृष्टि से भी बहुत शुभ माना जाता है। फाल्गुन भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा का महीना है। इस महीने में होली, महाशिवरात्रि आदि प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। खासतौर पर मथुरा-वृंदावन में पूरे फाल्गुन माह में होली का एक अलग ही जश्न देखने को मिलता है। फाल्गुन माह को लेकर धर्म शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन अवश्य करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो नियम...
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्गुन माह में इन पुराने का रखें ध्यान

फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही सर्दी खत्म होने लगती है और गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है। ऐसे में इस महीने में ठंडे या सामान्य पानी से स्नान करें।

फाल्गुन माह में अनाज की जगह फल अधिक खाना चाहिए। इस माह में अनाज कम खाना चाहिए।

इस माह में नियमित रूप से भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। साथ ही पूजा में जितना हो सके फूलों का प्रयोग करें।

फाल्गुन के पूरे महीने में मांस, मछली या नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें।

फाल्गुन का महीना हर्ष और उल्लास का महीना माना जाता है। माना जाता है कि वसंत ऋतु के कारण इस महीने में लोगों के प्रेम संबंध और निजी रिश्ते बेहतर होने लगते हैं। इसलिए सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें।

डिस्क्लेमर: यह खबर प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है। इस समाचार में शामिल जानकारी और तथ्यों की सटीकता और पूर्णता के लिए जीवांजि  जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन