विज्ञापन
Home  dharm  dont tell these 4 things to your enemies even by mistake

Chanakya Niti: दुश्मनों को भूल से भी न बताएं अपनी ये 4 बातें, बढ़ जाती हैं दिक्कतें!

JeevanjaliPublished by:
नीरज पटेल
सार

Chanakya Ke Upay: चाणक्य नीति हम लोगों को यह सिखाती है कि शत्रुओं से हमेशा सावधान रहना चाहिए और अपनी सुरक्षा के लिए कुछ बातों को गुप्त रखना चाहिए। अपनी जरूरी बातें किसी को नहीं बताना चाहिए। 
 

दुश्मनों को भूल से भी न बताएं अपनी ये 4 बातें, बढ़ जाती हैं दिक्कतें!
Chanakya Niti Tips: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन के हर पहलू पर गहन विचार व्यक्त किए हैं, जिनमें से एक है शत्रुओं से व्यवहार। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपने शत्रुओं के सामने कभी भी अपनी कमजोरियों का खुलासा नहीं करना चाहिए, क्योंकि शत्रु उन्हीं कमजोरियों का फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं, चाणक्य नीति के अनुसार कौन सी चार बातें हैं जो दुश्मनों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए।

अपनी कमजोरियां

चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को अपनी सबसे बड़ी कमजोरी अपने दुश्मन के सामने कभी नहीं बतानी चाहिए। हर किसी में कुछ न कुछ कमियां होती हैं, और एक चतुर शत्रु हमेशा उन्हीं कमियों का पता लगाने की कोशिश करता है। अगर आप अपनी कमजोरी खुद ही बता देंगे, तो शत्रु उसका फायदा उठाकर आपको आसानी से हरा सकता है।

अपनी आर्थिक स्थिति

अपनी आर्थिक स्थिति की सही जानकारी कभी भी दुश्मनों को न दें। अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो शत्रु इसका फायदा उठाकर आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। अगर आप बहुत अमीर हैं, तो शत्रु आपसे ईर्ष्या करेगा और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

अपने गुप्त मंत्र या योजनाएं

चाणक्य नीति कहती है कि आपकी सफलता का रहस्य और भविष्य की योजनाएं आपके सबसे बड़े हथियार हैं। अगर आप अपने गुप्त मंत्र या योजनाओं का खुलासा दुश्मन के सामने कर देंगे, तो वह आपकी योजनाओं को विफल कर देगा और आपको सफल नहीं होने देगा।

घर के झगड़े

घर के झगड़े और पारिवारिक कलह कभी भी दुश्मनों के सामने नहीं बताने चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि दुश्मन घर के झगड़ों का फायदा उठाकर आपके परिवार के सदस्यों के बीच दरार पैदा कर सकता है और आपको कमजोर कर सकता है। इससे आपका मान-सम्मान भी कम होता है।

ये भी पढ़ें - मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की क्यों होती है पूजा? दूर हो जाती हैं सभी दिक्कतें!

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel