facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  mata ke bhajan meri jholi chhoti pad gayi re itna diya meri mata

Mata Ke Bhajan: मेरी झोली छोटी पड़ गई रे इतना दिया मेरी माता, जरूर करें माता रानी का ये भजन

जीवांजलिPublished by:
कोमल
सार


Mata Ke Bhajan:  भजन गाते समय भक्तों के मन में भक्ति भाव जागृत होता है। यह भावना उन्हें देवी माँ के प्रति समर्पित और निष्ठावान बनाती है।नवरात्रि देवी माँ के नौ स्वरूपों की पूजा का पर्व है। 

Mata Ke Bhajan


Mata Ke Bhajan:  भजन गाते समय भक्तों के मन में भक्ति भाव जागृत होता है। यह भावना उन्हें देवी माँ के प्रति समर्पित और निष्ठावान बनाती है।नवरात्रि देवी माँ के नौ स्वरूपों की पूजा का पर्व है। भजन गाकर भक्त देवी माँ को अपने जीवन में आमंत्रित करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।



मेरी झोली छोटी पड़ गई रे इतना दिया मेरी माता

Meri Jholi Chhoti Pad Gayi Re Itna Diya Meri Mata

मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे,
इतना दिया मेरी माता |
मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे,
इतना दिया मेरी माता ||
मेरी बिगड़ी माँ ने बनायीं,
सोयी तकदीर जगाई |
ये बात ना सुनी सुनाई,
मैं खुद बीती बतलाता रे,
इतना दिया मेरी माता |
मेरी झोली छोटी पड़ गयी रे,
इतना दिया मेरी माता ||
मान मिला सम्मान मिला,
गुणवान मुझे संतान मिली |
धन धान मिला, नित ध्यान मिला,
माँ से ही मुझे पहचान मिली ||

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel