विज्ञापन
Home  dharm  aarti  navratri 2024 2nd day maa brahmacharini puja maa brahmacharini aarti

Maa Brahmacharini Aarti: नवरात्रि का दूसरा दिन कल, इस आरती से करें मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न

jeevanjali Published by: निधि Updated Tue, 09 Apr 2024 02:06 PM IST
सार

Navratri 2024 2nd Day Maa Brahmacharini Puja: आज यानी 09 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने की परंपरा है।

Navratri 2024 2nd Day: इन भक्तों के लिए बेहद खास है नवरात्रि का दूसरा दिन
Navratri 2024 2nd Day: इन भक्तों के लिए बेहद खास है नवरात्रि का दूसरा दिन- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Navratri 2024 2nd Day Maa Brahmacharini Puja: आज यानी 09 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने की परंपरा है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली। इनका स्वरूप अत्यंत उज्ज्वल एवं भव्य है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से आत्मविश्वास, बुद्धि और संयम बढ़ता है। मां ब्रह्मचारिणी के दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल रहता है। कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से धैर्य की प्राप्ति होती है और मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपने कर्तव्य से विचलित नहीं होता है। इनकी पूजा करने से मनुष्य को जीवन में विजय प्राप्त होती है। ऐसे में आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के साथ-साथ उनकी आरती भी करें। इससे माता प्रसन्न होती हैं। मां ब्रह्मचारिणी की आरती इस प्रकार है... 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ब्रह्माचारिणी आरती 

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।

जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।

कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।

जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।

मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।

पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।

रखना लाज मेरी महतारी।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और मंत्र

नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा के लिए सबसे पहले मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत से स्नान कराएं. इसके बाद उन्हें फूल, अक्षत, कुमकुम, सिन्दूर आदि अर्पित करें। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद और सुगंधित फूल चढ़ाने चाहिए। उन्हें मिश्री या सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

मां ब्रह्मचारिणी मंत्र 

विज्ञापन
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

 

विज्ञापन