विज्ञापन
Home  astrology  unlucky sign on palm hatheli ke ashubh nishaan palmistry lines bad luck sign on palm

Palmistry: हथेली में ये निशान माने जाते हैं अशुभ, हर बार व्यक्ति को मिलती है असफलता

jeevanjali Published by: निधि Updated Mon, 05 Feb 2024 04:38 PM IST
सार

Palmistry: हर किसी की हथेली पर कुछ निशान और रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताती हैं। ये सभी निशान बेहद खास और महत्वपूर्ण हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथों की रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताती हैं।

आपकी हथेली पर तो नहीं है कहीं ये निशान?
आपकी हथेली पर तो नहीं है कहीं ये निशान?- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Palmistry: हर किसी की हथेली पर कुछ निशान और रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताती हैं। ये सभी निशान बेहद खास और महत्वपूर्ण हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथों की रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताती हैं। इतना ही नहीं हथेली पर मौजूद कुछ रेखाएं भी व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली में तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच 'V' का निशान होता है, वे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। साथ ही ये लोग अधिक भरोसेमंद भी होते हैं। हर रेखा का अपना-अपना महत्व होता है। लेकिन हाथों की कुछ रेखाएं और निशान भी व्यक्ति के लिए अशुभ होते हैं। इन रेखाओं के कारण व्यक्ति को जीवन में हर काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसी क्रम में आइए जानते हैं कि हथेली पर कौन सा निशान या रेखा अशुभ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ में राहु रेखा

ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा होती है उसका जीवन बहुत कष्टकारी होता है। इस रेखा को चिंता रेखा या अशांति रेखा भी कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इस रेखा के होने से व्यक्ति को अपने करियर में बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

शनि पर्वत पर निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो यह अशुभ माना जाता है। जिन लोगों के हाथों पर यह निशान होता है उन्हें जीवन में बदनामी का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विवाह रेखा के कई सूत्र में बटना

यदि हाथ में विवाह रेखा कई शाखाओं में बंटी हो तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा भी करता है। 


सूर्य रेखा पर द्वीप

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा पर द्वीप का निशान होना बहुत अशुभ होता है। ऐसे व्यक्ति पर बहुत अधिक कर्ज हो जाता है। आपको जीवन में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन