विज्ञापन
Home  astrology  trigrahi yoga will be formed in taurus from may 19 the luck of these zodiac signs will change

Trigrahi Yog 2024: 19 मई से वृषभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग! इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Thu, 16 May 2024 05:37 PM IST
सार

Trigrahi Yog May 2024: वैदिक ज्योतिष में यह मान्यता है कि जब किसी राशि में एक से अधिक ग्रह विराजमान होते हैं तो उसे राशि का बल बहुत अधिक बढ़ जाता है।

Trigrahi Yog 2024
Trigrahi Yog 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Trigrahi Yog May 2024: वैदिक ज्योतिष में यह मान्यता है कि जब किसी राशि में एक से अधिक ग्रह विराजमान होते हैं तो उसे राशि का बल बहुत अधिक बढ़ जाता है। वर्तमान में वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति का गोचर है और 14 तारीख को सूर्य देव का भी आगमन वृषभ राशि में हो चुका है। ऐसे में वृषभ राशि बेहद बलवान हो चुकी है क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य और उनके सलाहकार बृहस्पति दोनों ही वृषभ राशि में विराजमान है। 

वहीं भौतिक सुख सुविधाओं के कारक शुक्र 19 तारीख को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में वृषभ राशि में तीन बलवान ग्रह का गोचर इस राशि को अत्यधिक बलवान बना रहा है। 19 मई से लेकर 31 में तक वृषभ राशि में यह तीन ग्रह विराजमान होंगे और ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव होगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके जीवन में अत्यधिक सुख समृद्धि का आगमन होने वाला है। आइये समझते हैं कि वह तीन राशियां कौन-कौन सी है?
विज्ञापन
विज्ञापन
gochar
gochar- फोटो : JEEVANJALI

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य बृहस्पति और शुक्र आपके प्रथम भाव में ही विराजमान होने जा रहे हैं। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों का प्रथम भाव बेहद बलवान होने जा रहा है। इन तीनों ग्रहों के प्रभाव से आपके जीवन में ना सिर्फ सकारात्मक बदलाव आएंगे बल्कि भविष्य के लिए आप बड़ी योजनाएं बना सकते हैं। सरकार के द्वारा आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी पत्नी के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपकी धार्मिक यात्राएं होंगी। समाज और परिवार में आपका मान सम्मान होगा। आपकी नौकरी और आपके व्यवसाय में आपको बहुत अच्छी तरक्की प्राप्त होगी।  
Trigrahi Yog May 2024
Trigrahi Yog May 2024- फोटो : JEEVANJALI

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य बृहस्पति और शुक्र का गोचर नवम भाव से होगा। यानी कि आपका भाग्य स्थान इस समय बहुत बलवान हो चुका है। कन्या राशि के जातकों को इन तीनों ग्रहों के आशीर्वाद से अपने भाग्य का साथ प्राप्त होगा। इस समय आपके पिता और आपके गुरुओं के साथ जो मतभेद थे वह नष्ट हो जाएंगे। आपकी लंबी दूरी की यात्राएं होंगी जिससे आपको फायदा होगा। आपकी जीवन में नई योजनाओं का आगमन होगा। इस समय पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। आपके व्यवसाय के लिए यह समय बहुत अच्छा है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Trigrahi Yog May 2024
Trigrahi Yog May 2024- फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य गुरु शुक्र का गोचर आपके चतुर्थ भाव से होगा। यानी की 19 मई के बाद आपका चतुर्थ भाव बहुत बलवान होने जा रहा है। यह भाव व्यक्ति की भौतिक सुख सुविधाओं को दर्शाता है। ऐसे में इन तीन ग्रहों के प्रभाव से आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी और आपको असीम पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। आपके परिवार में किसी कन्या का विवाह हो सकता है। आप कोई नवीन संपत्ति खरीद सकते हैं। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी खुद की नई कंपनी भी शुरू कर सकते हैं। आपकी पत्नी की सरकारी नौकरी लग सकती है। इसके अलावा अगर आप स्वयं सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। राजनीति करने वाले जातकों के लिए समय स्वर्णिम रहेगा।

विज्ञापन