विज्ञापन
Home  astrology  shukra rashi parivartan may 2024 transit of venus in taurus on may 19 know its effect on 12 zodiac signs

Shukra Rashi Parivartan 2024: 19 मई को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Mon, 13 May 2024 05:34 PM IST
सार

 Shukra Rashi Parivartan May 2024:  शुक्र 19 मई को अपनी ही वृषभ राशि में आ रहे है जहां गुरु पहले से ही विराजमान है। ऐसे में इस लक्ष्मी नारायण योग से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा।

 Shukra Rashi Parivartan May 2024
 Shukra Rashi Parivartan May 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

 Shukra Rashi Parivartan May 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब दो ग्रह अपने गोचर में किसी एक राशि में विराजमान हो जाते है तो उसे युति की संज्ञा दी गई है। यह युति शुभ और अशुभ दोनों प्रकार की ही हो सकती है। एक ऐसी ही युति वृषभ राशि में 19 मई से 12 जून तक बनने जा रही है। दरअसल देवताओं के गुरु और असुरों के गुरु दोनों वृषभ राशि में एक साथ आ रहे है। ऐसे में यह युति बेहद शुभ होगी। शुक्र 19 मई को अपनी ही वृषभ राशि में आ रहे है जहां गुरु पहले से ही विराजमान है। ऐसे में इस लक्ष्मी नारायण योग से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। आइये जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपके द्वितीय भाव में हो रहा है। इस भाव से व्यक्ति की वाणी ,कुटुंब और संचित धन का विचार किया जाता है। मेष राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग धन की वृद्धि करने वाला होगा। आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको पैतृक संपत्ति के माध्यम से फायदा प्राप्त होगा। इस समय आपकी वाणी प्रभावी होगी। अगर आप लेखन से जुड़े हैं तो आपको पुरस्कार भी प्राप्त हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी यह लक्ष्मी नारायण योग अच्छा कहा जा सकता है। 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपके प्रथम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से आपके व्यक्तित्व, आपकी प्रतिष्ठा और आपके शरीर का ज्ञान किया जाता है। लक्ष्मी नारायण योग वृषभ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस समय आपकी हर इच्छा पूरी होगी। आपके व्यवसाय में आपको बहुत अच्छी तरक्की देखने को प्राप्त होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको धार्मिक यात्राओं पर जाने का मौका प्राप्त होगा। बृहस्पति और शुक्र की कृपा से आपका विवाह भी तय हो सकता है। इसके अलावा आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी यह लक्ष्मीनारायण योग एक संजीवनी का कार्य करने वाला है। 
विज्ञापन
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा आपके द्वादश भाव में निर्मित हो रहा है। इस भाव से व्यक्ति के एकांत, विदेशी यात्राएं और आध्यात्म का विचार किया जाता है। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के इस योग से मिथुन राशि के जातकों को विदेशी संबंधों से फायदा होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। आपके विरोधियों के द्वारा आपको परास्त करने के प्रयास कुछ कम हो जाएंगे। आपके शत्रु नष्ट होंगे। आपकी कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए भी अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।  
 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपके लाभ स्थान में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के मित्र और इच्छापूर्ति का ज्ञान किया जाता है। कर्क राशि के जातक लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से अपने व्यापार में अच्छी तरक्की प्राप्त करेंगे। इस समय आपको शेयर मार्केट से भी अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आप आय के एक से अधिक स्त्रोत प्राप्त कर सकते हैं। आपके मित्र और आपके भाइ इस समय आपके सहायक सिद्ध होंगे। अपनी पत्नी के माध्यम से भी आपको धन प्राप्ति संभव दिखाई दे रही है। 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपके दशम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के कार्य क्षेत्र और इसकी प्रसिद्धि का विचार किया जाता है। सिंह राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग कार्य स्थल पर अच्छी सफलता देने वाला कहा जा सकता है। आपका कम्युनिकेशन काफी अच्छा होगा। अगर आप सरकारी शिक्षक हैं तो आपको पदोन्नति भी दी जा सकती है। आपके समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपको कोई बड़ी नौकरी प्राप्त हो सकती है। आप अपने परिवार की सुख सुविधाओं पर अच्छा धन खर्च करेंगे। इसके अलावा आप पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि करने में सक्षम होंगे।  
 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण उनके नवम भाव यानी कि भाग्य स्थान में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के धर्म, धार्मिक यात्राएं और गुरुओं का विचार किया जाता है। कन्या राशि के जातकों को लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से अच्छी धन समृद्धि प्राप्त होगी। इस समय आपको यात्राओं के माध्यम से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके परिवार के लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल रहेगा। आपके भाई बहन आपका सहयोग करने वाले होंगे। आपकी पत्नी के माध्यम से आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी किया जा सकता है। 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपके अष्टम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के जीवन में जो अचानक से घटनाएं घटित होती है उसका विचार किया जाता है। तुला राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की युति के दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पूजा पाठ और गुप्त साधनाओं के लिए यह लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए अच्छा रहेगा। संपत्ति का विवाद आपके जीवन में थोड़ा बढ़ सकता है। 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण सप्तम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और साझेदारी का विचार किया जाता है। वृश्चिक राशि के जातक अपने वैवाहिक जीवन में एक अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। अगर आप काफी समय से साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते थे तो आपके लिए अच्छा समय है। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की कृपा से आपके परिवार और समाज में आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व की वृद्धि होगी। आपकी वाणी मधुर होगी। आपके परिवार के लोग आपका सहयोग करने वाले होंगे। आपकी कुछ यात्राएं हो सकती है जिनके माध्यम से आपको आने वाले समय में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपके छठे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। धनु राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की युति के दौरान अपने शत्रुओं से बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा अगर आपको डायबिटीज है या आप किडनी के मरीज हैं तो आपको थोड़ी सावधानी भी रखनी चाहिए। हालांकि आपको इस योग के शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे। आप विदेश जा सकते हैं। आप अपने व्यापार का विदेश में विस्तार कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी पत्नी को भी विदेश जाने का मौका प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए भी यह युति अच्छी रहेगी।  
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग आपके पंचम भाव में बनने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की कृपा से बनने जा रहा यह योग आपकी संतान, शिक्षा, बुद्धि और लाभ को प्रभावित करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातकों को इस योग के बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी संतान इस समय आपको गर्व करने का मौका देगी। आपकी संतान के साथ संबंध बहुत मधुर होंगे। बृहस्पति और शुक्र की श्रुति से आपको शेयर मार्केट से भी बहुत अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आपके जीवन में किसी प्रेमी का आगमन हो सकता है। आप अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार में भी अच्छी तरक्की और वृद्धि देखने को प्राप्त होगी। 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपके चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की भौतिक सुख सुविधा और इसकी समृद्धि का विचार किया जाता है। लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने से कुंभ राशि के जातकों को अच्छी भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आप काफी समय से अगर कोई संपत्ति खरीदना चाहते थे, कोई गाड़ी खरीदना चाहते थे तो आपका सपना पूरा हो सकता है। इस समय आपके परिवार में बहुत अच्छा सौहार्दपूर्ण माहौल रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र के लिए भी लक्ष्मी नारायण योग बहुत अच्छा काम करेगा। इस समय आपकी वाणी प्रभाव देने वाली होगी। आपकी पत्नी को किसी सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। 
Shukra Rashi Parivartan 2024
Shukra Rashi Parivartan 2024- फोटो : JEEVANJALI
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के द्वारा लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपके तृतीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के लेखन, कला, कम्युनिकेशन और यात्राओं का विचार किया जाता है। मीन राशि के जातकों को इस लक्ष्मी नारायण योग के काफी अच्छे परिणाम देखने को प्राप्त होंगे। इस समय आपके भाग्य की वृद्धि होगी। आपको अपने पिता और गुरुओं का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मौका प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा मीडिया, लेखन, सिनेमा और ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों के लिए अच्छी प्रसिद्ध के अवसर आने वाले समय में प्राप्त होंगे। अगर आप अपने व्यापार को लेकर पिछले काफी समय से परेशान थे तो आपकी परेशानियों का अंत आ सकता है। आपकी कंपनी में अच्छे निवेश की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन