विज्ञापन
Home  astrology  shani vakri 2024 shani dev is going retrograde on june 29 these 3 zodiac signs will have to be very careful

Shani Vakri 2024: 29 जून को शनि देव हो रहे हैं वक्री, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Sat, 25 May 2024 07:20 PM IST
सार

Shani Vakri 2024: शनि देव को न्याय का कारक कहा जाता है और वो 29 जून को वक्री अवस्था में आने वाले है। ऐसे में जब शनि देव वक्री होंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा लेकिन 3 राशियां ऐसी है।

Shani Vakri 2024
Shani Vakri 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Shani Vakri 2024: ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले शनि देव का गोचर इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हो रहा है। इस राशि में आकर शनि देव बेहद ताकतवर हो जाते है। शनि एक धीमे ग्रह है और एक राशि में संचार करने के लिए वो ढाई साल का समय लेते है। शनि देव को न्याय का कारक कहा जाता है और वो 29 जून को वक्री अवस्था में आने वाले है। ऐसे में जब शनि देव वक्री होंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिन्हे सावधान रहना होगा। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri
Shani Vakri- फोटो : JEEVANJALI

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि दशम और एकादश भाव के स्वामी होते हैं और आपके एकादश भाव में ही शनि वक्री होने जा रहे है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके प्रथम, पंचम और अष्टम भाव पर होगी। शनि के वक्री होने से मेष राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में उन्हें बहुत अच्छी सफलताएं प्राप्त होगी। आपके करियर में आप बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय बहुत अच्छा है। हालांकि कुछ बीमारियों से स्वयं को बचाकर चलना होगा। कुछ समय के लिए आप अपने परिवार से कहीं दूर भी जा सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको अच्छा मुनाफा होगा और संतान पक्ष से भी अच्छी खबर आपको मिलेगी।
Shani Vakri 2024
Shani Vakri 2024- फोटो : JEEVANJALI

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी हैं और अब आपके अष्टम भाव में ही शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव की ढैया आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकती है। अष्टम भाव में विराजमान शनिदेव की दृष्टि आपके दशम भाव, द्वितीय भाव और पंचम भाव पर होगी। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ख्याल रखना होगा। आपकी मानसिक कष्ट में कुछ वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपके खिलाफ दुष्प्रचार कर सकते हैं। आपको इस समय धन की कमी भी महसूस हो सकती है। हालांकि व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपको कुछ फायदा भी होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इस शनि के वक्री होने से धर्म में और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ाने वाली है। ऐसे छात्र जो अपने कॉलेज में रिसर्च कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें शनि का उदय होना सफलता देने का काम करेगा। हालांकि दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि के कारण पारिवारिक संपत्ति में कुछ विवाद के भी योग बने हुए हैं।
विज्ञापन
Shani Vakri 2024
Shani Vakri 2024- फोटो : JEEVANJALI

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि देव तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब शनि आपके चौथे भाव में ही वक्री होने जा रहे है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके शत्रु भाव ,कर्म भाव और व्यक्तित्व के भाव यानी की प्रथम भाव पर आ रही है। शनि देव का वक्री होना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ मानसिक पीड़ाओं का कारण बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं के कारण आपको तकलीफ महसूस हो सकती है। दशम भाव पर दृष्टि के कारण कार्य स्थल पर अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करना आपके लिए चुनौती बन सकता है। आपको आपकी नौकरी में कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। आपके शत्रु सक्रिय होंगे। शनिदेव के वक्री होने से आपको पुरानी संपत्ति से कुछ फायदा होने के भी असर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन