विज्ञापन
Home  astrology  shani vakri 2024 shani dev is going retrograde on june 29 know what will be its effect on 12 zodiac signs

Shani Vakri 2024: 29 जून को शनि देव हो रहे हैं वक्री, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Sun, 26 May 2024 04:24 PM IST
सार

Shani Vakri 2024: शनि देव को न्याय का कारक कहा जाता है और वो 29 जून को वक्री अवस्था में आने वाले है। ऐसे में जब शनि देव वक्री होंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। 

Shani Vakri 2024
Shani Vakri 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Shani Vakri 2024: ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले शनि देव का गोचर इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हो रहा है। इस राशि में आकर शनि देव बेहद ताकतवर हो जाते है। शनि एक धीमे ग्रह है और एक राशि में संचार करने के लिए वो ढाई साल का समय लेते है। शनि देव को न्याय का कारक कहा जाता है और वो 29 जून को वक्री अवस्था में आने वाले है। ऐसे में जब शनि देव वक्री होंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। आइये जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शनि दशम और एकादश भाव के स्वामी होते हैं और आपके एकादश भाव में ही शनि वक्री होने जा रहे है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके प्रथम, पंचम और अष्टम भाव पर होगी। शनि के वक्री होने से मेष राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में उन्हें बहुत अच्छी सफलताएं प्राप्त होगी। आपके करियर में आप बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय बहुत अच्छा है। हालांकि कुछ बीमारियों से स्वयं को बचाकर चलना होगा। कुछ समय के लिए आप अपने परिवार से कहीं दूर भी जा सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको अच्छा मुनाफा होगा और संतान पक्ष से भी अच्छी खबर आपको मिलेगी।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए शनि नवम भाव और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब शनि देव आपके दशम भाव में ही वक्री होने जा रहे हैं। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके द्वादश भाव, चतुर्थ भाव और सप्तम स्थान पर होगी। वृष राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना उनके भाग्य की वृद्धि करने वाला रहेगा। काफी समय से आपके जो अटके हुए काम थे वह अब पूरे हो सकते हैं। विदेशी मामलों में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।  अगर आप प्रमोशन की उम्मीद में थे तो आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत आपको सफलता प्रदान करेगी। यात्राओं से मुनाफा होगा। घर में किसी पारिवारिक आयोजन से खुशियां होगी और आप अपनी पत्नी के माध्यम से सुख प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि अष्टम भाव और नवम भाव के स्वामी होते हैं और अब आपके नवम भाव में ही शनिदेव वक्री होने जा रहे हैं।   इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके एक एकादश, तृतीय और षष्टम भाव पर होगी। शनि देव का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके पिता और गुरुओं का साथ पूरी तरह से आपको प्राप्त होगा। आपकी पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। पैतृक व्यवसाय के विस्तार होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा। कम्युनिकेशन और इंजीनियरिंग के फील्ड में काम कर रहे जातकों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी।  राजनीति में सफलताएं प्राप्त होने के योग हैं। इसके अलावा काफी समय से चली आ रही बीमारी खत्म हो सकती है। आपके शत्रु आपके विरोधी आपके द्वारा पूरे तरीके से नष्ट कर दिए जाएंगे और आपकी सभी चिंताओं का नाश होगा।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी हैं और अब आपके अष्टम भाव में ही शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव की ढैया आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकती है। अष्टम भाव में विराजमान शनिदेव की दृष्टि आपके दशम भाव, द्वितीय भाव और पंचम भाव पर होगी। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ख्याल रखना होगा। आपकी मानसिक कष्ट में कुछ वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपके खिलाफ दुष्प्रचार कर सकते हैं। आपको इस समय धन की कमी भी महसूस हो सकती है। हालांकि व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपको कुछ फायदा भी होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इस शनि के वक्री होने से धर्म में और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ाने वाली है। ऐसे छात्र जो अपने कॉलेज में रिसर्च कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें शनि का उदय होना सफलता देने का काम करेगा। हालांकि दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि के कारण पारिवारिक संपत्ति में कुछ विवाद के भी योग बने हुए हैं।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनिदेव छठे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शनिदेव आपके सप्तम भाव में ही वक्री होने जा रहे हैं। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके भाग्य स्थान, प्रथम स्थान और चतुर्थ भाव पर होगी। शनि देव का वक्री होना आपके व्यवसाय और साझेदारी के कामों के लिए बहुत अच्छा माना जा सकता है। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो आपके व्यापार में पूर्ण तौर से वृद्धि के योग दिखाई पड़ रहे हैं। अगर आप अपनी नई कंपनी खोलना चाहते हैं तो उसमें आपको सफलताएं प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ जो दिक्कतें चली आ रही थी अब वह नष्ट होने वाली है। आपके भाग्य की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिवार और समाज में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। इसके अलावा आप अपने किसी पुराने मकान को बेचकर कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। आपके बैंक संबंधी कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव पंचम और छठे भाव के स्वामी होते हैं और अब शनि उनके छठे भाव में ही वक्री होने जा रहे हैं। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके अष्टम भाव, द्वादश भाव और तृतीय भाव पर होगी। शनि देव के वक्री होने से कन्या राशि के जातकों को किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अब उनके संघर्ष का अच्छा फल प्राप्त होगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में समर्थ होंगे। शनि के वक्री होने से आपको पैतृक संपत्ति से भी फायदा होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। विदेश यात्रा की इच्छा रखने वाले जातक शनि के उदय होने से विदेश यात्रा भी कर पाएंगे। इसके अलावा आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों के सहयोग से आपके कुछ अटके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं।  ससुराल पक्ष और पत्नी का सहयोग आपके जीवन में बना रहेगा और सकारात्मक सहयोग से आपका वैवाहिक जीवन खुशमय और आनंद में होगा।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए शनि चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी होते हैं और अब शनि देव आपके पंचम भाव में ही वक्री होने जा रहे है। इस भाव में विराजमान शनिदेव की दृष्टि आपके सप्तम भाव, लाभ स्थान और दूसरे स्थान पर होगी। शनि देव के वक्री होने से सबसे पहले तो आपके लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। शनि की कृपा से आपकी गोद भर सकती है। इसके अलावा आपके प्रेम संबंधों के लिए भी शनि का वक्री होना अच्छा माना जा सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। अपने मित्रों के सहयोग से व्यवसाय में वृद्धि होगी। इसके अलावा पैतृक व्यवसाय से भी धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के माध्यम से भी धन लाभ की संभावनाएं पूरी तरीके से बनी हुई है।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि देव तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब शनि आपके चौथे भाव में ही वक्री होने जा रहे है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके शत्रु भाव ,कर्म भाव और व्यक्तित्व के भाव यानी की प्रथम भाव पर आ रही है। शनि देव का वक्री होना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ मानसिक पीड़ाओं का कारण बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं के कारण आपको तकलीफ महसूस हो सकती है। दशम भाव पर दृष्टि के कारण कार्य स्थल पर अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करना आपके लिए चुनौती बन सकता है। आपको आपकी नौकरी में कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। आपके शत्रु सक्रिय होंगे। शनिदेव के वक्री होने से आपको पुरानी संपत्ति से कुछ फायदा होने के भी असर नजर आ रहे हैं।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनिदेव दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं और शनि देव अब आपके तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके पंचम स्थान, नवम स्थान और द्वादश स्थान पर जाएगी। शनि देव के वक्री होने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने साहस के बल पर कोई बड़ा कार्य संपादित करेंगे जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके अलावा यात्राओं से भी बहुत अच्छा मुनाफा होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। विदेश यात्राओं के योग बने हुए हैं। विदेशी संबंधों के कारण व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। शनि देव का वक्री होना आपके भाग्य में भी वृद्धि करेगा।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि देव प्रथम भाव और दूसरे भाव के स्वामी होते हैं और शनि देव अब आपके दूसरे भाव में ही वक्री होने जा रहा है। शनि देव इस भाव में विराजमान होकर अपनी दृष्टि से आपके चतुर्थ भाव अष्टम भाव और लाभ स्थान को प्रभावित करेंगे। दूसरे भाव में शनि के वक्री होने से धन का प्रवाह एक बार फिर से आपके जीवन में होने लगेगा। धन की कमी जो आप महसूस कर रहे थे वह अब दूर हो जाएगी। आपका बैंक बैलेंस शनि के वक्री होने के बाद बढ़ने लगेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको आर्थिक मुनाफा होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति करने के मौके इस समय आपको प्राप्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य पर धन खर्च होगा। इसके अलावा कार्यस्थल पर सम्मान में वृद्धि और आपके व्यापार में उन्नति के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि देव प्रथम भाव और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और शनिदेव अब आपके प्रथम भाव में ही वक्री होने जा रहे हैं।  इस भाव में विराजमान शनिदेव की दृष्टि आपके तीसरे सप्तम और दशम भाव पर जा रही है। प्रथम स्थान में शनि का वक्री होना आपके व्यक्तित्व के लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है। इस समय आप ऊर्जा से ओतप्रोत होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और परिवार में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आप अपने कम्युनिकेशन से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। किसी बड़े मंच पर आपका भाषण समाज में बदलाव लाने का भी कार्य कर सकता है। हालांकि शनि का वक्री होना आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। जीवन में सफल होने के लिए आप निरंतर प्रयास करते हैं और शनि के वक्री होने के बाद आपको और सफलताएं भी प्राप्त होगी।
Shani Vakri 2024:
Shani Vakri 2024:- फोटो : JEEVANJALI

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि देव लाभ स्थान और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब शनिदेव आपके द्वादश भाव में ही वक्री होने जा रहे है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके दूसरे स्थान, छठे स्थान और नवम स्थान पर होगी। शनिदेव का वक्री होना मीन राशि के जातकों को विदेशी संबंधों से फायदा दिलवाने का काम करेगा। विदेश जाने की इच्छा आपकी पूरी होगी। छात्र वर्ग रिसर्च के कार्यों में अच्छी सफलताएं प्रदान करेंगे। हालांकि शनिदेव के वक्री होने से आपके खर्चों में एकाएक वृद्धि देखी जा सकती है। इसलिए धन संबंधी मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बनाकर के चलना होगा। इसके अलावा शनि देव की दृष्टि क्योंकि आपके छठे भाव पर आ रही है इसलिए स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भी आपको सावधान होकर के चलना चाहिए।
विज्ञापन