विज्ञापन
Home  astrology  new year 2024 do not do these things even by mistake on new year otherwise you will become poor

New Year 2024: नए साल पर भूलकर भी न करें ये काम,वरना हो जाएंगे कंगाल

jeevanjaliPublished by:
निधि
सार

New Year 2024: नया साल हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। ऐसे में लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। नए साल के शुभ मौके पर कुछ लोग शॉपिंग करते हैं तो कुछ लोग घूमने का प्लान बनाते हैं।

वास्तु टिप्स वए साल के लिए
New Year 2024: नया साल हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। ऐसे में लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। नए साल के शुभ मौके पर कुछ लोग शॉपिंग करते हैं तो कुछ लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान मोर का पंख खरीदना बेहद शुभ होता है। इसलिए लोग नए साल के शुभ अवसर पर इसे घर लाते हैं। साथ ही घर में पूजा पाठ का आयोजन भी किया जाता है।

इस दौरान कुछ लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजनाएं बनाते हैं तो कुछ लोग अपने अधूरे काम को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें अगर नए साल पर किया जाए तो पूरे साल परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते है कि नए साल पर कौन से काम नहीं करने चाहिए।

अंधेरा न करें

नया साल किसी पर्व से कम नहीं होता है। इस दौरान घर व मंदिरों में पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन सभी को घर में रोशनी करनी चाहिए। भूलकर भी आप घर में अंधेरा न होने दें। ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है।

लड़ाई न करें

नए साल के पहले दिन घर और परिवार में शांति बनाए रखें। किसी से भी वाद-विवाद में न पडे़। ऐसा माना जाता है कि साल के पहले दिन लड़ाई-झगड़े करने से पूरे साल घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

तामसिक भोजन न करें

नए साल पर तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, साल का पहला दिन एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की गई। इसलिए मांसाहारी भोजन से परहेज रखने की सलाह दी जाती है।

कर्ज न लें

साल के पहले दिन किसी से कर्ज न लें। ऐसा माना जाता है कि साल की शुरुआत में कर्ज लेने से पूरे साल आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कर्ज लेने से बचें। इस दौरान पर्स को भी खाली न रखें।

धारदार वाली चीजें न खरीदें

ऐसा माना जाता है कि नए साल के शुभ अवसर पर चाकू और धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

काले वस्त्र न पहने

साल के पहले दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े न पहनें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काले कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel