विज्ञापन
Home  astrology  masik rashifal june horoscope 2024 these 5 rajyoga willchange life of 5 zodiac signs

Masik Rashifal June 2024: जून में 5 राजयोग के दुर्लभ संयोग से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Wed, 22 May 2024 03:41 PM IST
सार

The month of June is auspicious for these zodiac signs: जून में ग्रहों का बहुत ही अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। इस माह 5 राजयोग का प्रभाव रहेगा।

Masik Rashifal June 2024:
Masik Rashifal June 2024:- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

The Month Of June Is Auspicious For These Zodiac Signs: जून में ग्रहों का बहुत ही अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। इस माह 5 राजयोग का प्रभाव रहेगा। दरअसल, जून में मालव्य राजयोग, शश राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, रुचक राजयोग और बुधादित्य राजयोग रहेगा। इन 5 राजयोग का असर 5 राशियों पर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। जून के महीने में इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन, तरक्की और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जून के महीने में इन राजयोग से किन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून के महीने में इन राशि वालों हो लाभ

मेष

इस महीने इनका राशि स्वामी मंगल मेष राशि में मौजूद रहने वाला है। जिससे रूचक राजयोग बनेगा। ऐसे में इन राशि के जातकों में एक अलग ही ऊर्जा, प्रभाव और उत्साह देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं यह समय आपके लिए और राजनीतिक तथा सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आपके आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होने की संभावना है।

इस महीने इनका राशि स्वामी मंगल मेष राशि में मौजूद रहने वाला है। जिससे रूचक राजयोग बनेगा। ऐसे में इन राशि के जातकों में एक अलग ही ऊर्जा, प्रभाव और उत्साह देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं यह समय आपके लिए और राजनीतिक तथा सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आपके आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

वृषभ

जून के महीने में वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होगा जिसके साथ बुध भी यहां मौजूद रहेगा। इन दोनों के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। साथ ही शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग बनेगा। इस माह आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। वाहन आदि खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। इतना ही नहीं इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है। 

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए जून महीने की शुरुआत मिली-जुली रहने वाली है। लेकिन 14 जून के बाद का समय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। महीने के मध्य में बुध और सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। साथ ही इस माह लक्ष्मी नारायण राजयोग भी अधिक रहने वाला है। ऐसे में इस माह आपका बौद्धिक कौशल अच्छा रहने वाला है। इस माह आपको कार्यक्षेत्र में अपने पिछले अनुभवों से लाभ मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में भी प्रगति करेंगे। यदि आपका अपने अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा तो आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।

कन्या

जून का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी साबित होने वाला है। आपकी राशि से दसवें भाव में लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य राजयोग बन रहा है। ये दोनों राजयोग आपके लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। करियर की दृष्टि से यह समय विशेष फलदायी रहेगा। इस अवधि में आपको करियर में नये अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आपको कई अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं।

कुंभ

इस अवधि में शनि अपनी उच्च राशि कुम्भ में स्थित है। जिससे शश राजयोग बन रहा है। ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके चतुर्थ और पंचम भाव में एक साथ कई राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में आपके सुख के साधन बढ़ेंगे। माता पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। यानी आपको अपने मामा, नाना या नानी से आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस महीने आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस राशि के जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है।
 
विज्ञापन