विज्ञापन
Home  astrology  mangal gochar 2024 mars transits in taurus know what will be its effect on the 12 zodiac signs

Mangal Gochar 2024: मंगल का 12 जुलाई से वृषभ राशि में गोचर! जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका असर?

जीवांजलि धर्म डेस्क Published by: निधि Updated Mon, 10 Jun 2024 06:43 PM IST
सार

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल के पास असीम ऊर्जा है इसलिए मंगल से प्रभावित जातक अपने जीवन में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो जाते है।

Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल के पास असीम ऊर्जा है इसलिए मंगल से प्रभावित जातक अपने जीवन में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो जाते है। मंगल को रक्त का कारक कहा गया है इसलिए कुंडली में मंगल का बलवान होना बेहद ज़रूरी है। मंगल जब कमजोर होता है तो व्यक्ति उदासीन और बीमार हो जाता है। ग्रहों के सेनापति मंगल 12 जुलाई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है और 26 अगस्त तक वृषभ राशि में ही विराजमान रहने वाले है। मंगल जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते है तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। आइये जानते है कि मंगल के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा? के मामलों में आपकी विजय प्राप्त होगी और आपके शत्रु भी इस समय आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल प्रथम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आपके द्वितीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से जातक की वाणी, कुटुंब, और संपत्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके पंचम, अष्टम और नवम भाव पर जा रही है। मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर मिला-जुला रहने वाला है। इस समय आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपको संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी यात्राओं के योग बनेंगे लेकिन आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इसलिए मधुर वाणी का प्रयोग करिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझन बढ़ सकती है।  
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके प्रथम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से जातक के व्यक्तित्व और मान सम्मान का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके चतुर्थ, सप्तम और अष्टम भाव पर होगी।  वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही प्रकार का निखार आने वाला है। आपकी वाणी प्रभावित होगी। परिवार और समाज में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आप एक लीडर की भांति आगे रहकर कार्य करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए भी मंगल का यह गोचर अच्छा रहेगा। विदेशी संबंधों से फायदा होगा। 
विज्ञापन
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में होने जा रहा है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके तृतीय, छठे और सप्तम भाव पर जा रही है। द्वादश भाव से व्यक्ति के एकांत, विदेश यात्राएं और आध्यात्म का विचार किया जाता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए द्वादश भाव में मंगल का गोचर उतार-चढ़ाव की स्थिति जीवन में लेकर आ सकता है। इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा रखना होगा। फालतू की यात्राएं और खर्चों से आप अपने आप को बचाए रखेंगे तो अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने भाइयों और मित्रों से उतना लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा जितना आपने सोचा हुआ है। आपको अपनी सेहत को लेकर भी इस समय बेहद सावधान रहना चाहिए। अगर आपको रक्त संबंधी कोई बीमारी है तो डॉक्टर से परामर्श भी ले सकते हैं।  
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके लाभ स्थान में ही होने जा रहा है। इस भाव से किसी भी जातक की इच्छा पूर्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके द्वितीय, पंचम और छठे भाव पर होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े व्यापारियों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को रिसर्च करने का मौका प्राप्त हो सकता है। आपको किसी बड़ी कंपनी में नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको शेयर मार्केट से अच्छा फायदा प्राप्त हो सकता है। आपके शत्रुओं मैं कमी आएगी और आप अपने कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। 
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके दशम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के कार्य स्थल और इसकी प्रसिद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके प्रथम चतुर्थ और पंचम भाव पर जा रही है।  सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप पुलिस में, सेना में या सरकार में काम करते हैं तो आपको इस समय अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। आपको किसी बड़े समारोह में पुरस्कृत भी किया जा सकता है। कार्य स्थल पर परिस्थिति आपके अनुकूल होंगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर आप मकान, दुकान या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो मंगल का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व के लिए भी मंगल का गोचर अच्छा है।  
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल अष्टम और तृतीय भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आपके भाग्य स्थान से ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के धर्म, मंत्र, पिता और गुरु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके द्वादश, तृतीय और चतुर्थ भाव पर जा रही है। कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने पिता और गुरुओं का साथ प्राप्त होने वाला है। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मीडिया, लेखन, कम्युनिकेशन से जुड़े हुए जातकों को अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। इस समय आपकी यात्राएं होंगी और यात्राओं से आपको अच्छा फायदा होगा। अगर आपका कोई मित्र विदेश में काम करता है तो उस मित्र के माध्यम से आपकी कंपनी में निवेश भी आ सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए भी समय अच्छा है। 
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल सप्तम और द्वितीय भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके अष्टम भाव में होने जा रहा है। व्यक्ति के जीवन में अचानक से घटने वाली घटनाएं चोट दुर्घटना आदि का विचार अष्टम भाव से ही किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके लाभ स्थान द्वितीय भाव और तृतीय भाव पर जा रही है। तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है। इस समय आपके स्वास्थ्य को कष्ट हो सकता है। अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो बेहद सावधानी से आपको ड्राइव करना होगा क्योंकि आपके चोट और दुर्घटना के योग बने हुए हैं। इस समय आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। अपनी वाणी में थोड़ी मधुरता लानी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में अगर आप ना उलझे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी मंगल के इस गोचर के दौरान बेहद सावधान रहना चाहिए। 
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल प्रथम और छठे भाव के स्वामी होते है और मंगल का गोचर अब आपके सप्तम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और साझेदारी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके दशम भाव, प्रथम भाव और तृतीय भाव पर जा रही है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर मिला-जुला रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी पत्नी से किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद ना करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते थे तो आपको उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप अपने किसी भाई बहन के साथ कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिति आपके अनुकूल होगी। अगर सरकारी नौकरी करते हैं तो समय आपके लिए बहुत अच्छा है।  
 
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से रोग ऋण शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके नवम भाव द्वादश भाव और प्रथम भाव पर जा रही है। धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेशी संबंधों से फायदा होगा। अगर आप अपनी वर्तमान की नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आप धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। मंगल के इस गोचर के दौरान आपके भाई बहन आपकी सहायता करने वाले होंगे। आपको समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ सम्मानित किया जा सकता है।  
 
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके पंचम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से संतान, शिक्षा और बुद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके अष्टम भाव, लाभ स्थान और द्वादश भाव पर जा रही है। मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। मंगल के इस गोचर के दौरान आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। आप अपनी संतान के साथ बाहर पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं। आपकी संतान अच्छा प्रदर्शन करने वाली रहेगी। आपको आपके मित्रों से फायदा होगा। अगर आप अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं या अपनी कंपनी में निवेश लाना चाहते हैं तो मंगल का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपच और कब्ज जैसी परेशानियों से भी जूझना पड़ सकता है। 
 
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल तृतीय और दशम भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके चतुर्थ भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, मां की सेहत, और भौतिक सुख सुविधाओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके सप्तम, दशम और लाभ स्थान पर जा रही है। कुंभ राशि के जातकों को मंगल के इस गोचर के दौरान थोड़ा सावधान रहना होगा। मंगल के इस गोचर से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का भी इस समय बेहद ख्याल रखना होगा। कुछ मानसिक परेशानियां आपके जीवन में आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। कार्यस्थल पर भी परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं होगी। आप अत्यधिक मेहनत करने के बाद भी अपने सीनियर्स को प्रसन्न नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है। 
 
Mangal Gochar 2024
Mangal Gochar 2024- फोटो : jeevanjali

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल द्वितीय और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके तृतीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के साहस पराक्रम और यात्राओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके छठे स्थान, नवम स्थान और दशम स्थान पर जा रही है। मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा रहेगा। इस समय आपको यात्राओं से लाभ होगा। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा कोई कारोबार करते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आपकी धार्मिक यात्राओं के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है।  कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी विजय प्राप्त होगी और आपके शत्रु भी इस समय आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।
विज्ञापन