विज्ञापन
Home  astrology  june gochar 2024 jupiter will rise in june people of these zodiac signs will have to be careful

June Gochar 2024: जून में गुरु बृहस्पति होंगे उदय, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Tue, 21 May 2024 05:40 PM IST
सार

June Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह के अस्त और उदय होने का पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। देव गुरु बृहस्पति अब 6 जून को उदय होने जा रहे है।

June Gochar 2024
June Gochar 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

June Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह के अस्त और उदय होने का पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। देव गुरु बृहस्पति अब 6 जून को उदय होने जा रहे है। गुरु ज्योतिष से जीव कारक है और उनके बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस संसार के लिए बृहस्पति जीव के कारक हैं। बृहस्पति के कारण ही वनस्पतियों में औषधीय गुण आते हैं। फलित ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को संतान, विद्या, ब्रह्म तत्व के कार्य, राजनीति, कूटनीति, सिंहासन, सोना, शेयर मार्केट जैसी चीजों का कारक माना गया है। गुरु के उदय होने से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे और सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा लेकिन 3 राशि ऐसी है जिन्हे थोड़ा सावधान रहना होगा। आइये जानते है कि वह 3 राशि कौन कौन सी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
June Gochar 2024
June Gochar 2024- फोटो : JEEVANJALI

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति सप्तम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का उदय उनके द्वादश भाव में होगा। इस भाव से व्यक्ति की विदेश यात्राएं, एकांत और व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति को देखा जाता है। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव, छठे भाव और अष्टम भाव पर होगी। देवगुरु बृहस्पति के इस उदय से मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्य स्थल पर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम के सिलसिले में कुछ ऐसी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए थकान देने वाली होगी। इसके अलावा धन की कमी से भी आपको दिक्कत हो सकती है। इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि हो जाएगी जिसके कारण आपको आने वाले समय में कुछ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी बेहद सावधान रहना होगा। इस समय लीवर और पेट से जुड़ी कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा आपके वैवाहिक जीवन में भी देवगुरु बृहस्पति का यह उदय कुछ तकलीफें देने का कार्य कर सकता है।
June Gochar 2024
June Gochar 2024- फोटो : JEEVANJALI

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति तृतीय और छठे भाव के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का उदय आपके अष्टम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के जीवन में अचानक से जो घटनाएं होती हैं उनका विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके द्वादश, द्वितीय और चतुर्थ भाव पर होगी। तुला राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह उदय भाई बहनों के साथ संबंधों में मनमुटाव पैदा कर सकता है।  इसके अलावा आपको अपनी नौकरी में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने किसी को धन उधार दिया है तो उसे वापस लेने में आपको बहुत परेशानी आने वाली है। इसके अलावा व्यापार कर रहे जातकों को विदेशी संबंधों से कुछ नुकसान होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि को नकारात्मक करने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। देवगुरु बृहस्पति के इस उदय के कारण आपकी वाणी कुछ कठोर हो सकती है इसलिए अगर आप मधुर वाणी का प्रयोग करेंगे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर किसी प्रकार का वाद विवाद भी उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
June Gochar 2024
June Gochar 2024- फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति द्वितीय भाव और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और अब देवगुरु बृहस्पति का उदय आपके चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, भौतिक सुख सुविधा और मां का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके अष्टम भाव, दशम भाव और द्वादश भाव पर होगी। देवगुरु बृहस्पति का उदय चतुर्थ भाव में कुछ मानसिक चिंताएं लेकर के आने वाला हो सकता है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के ऊपर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति के इस उदय काल के दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाए रखना होगा। अनावश्यक खर्चों से खुद को बचाना होगा। ऐसे जातक जो शिक्षक हैं या ज्योतिषी हैं, पुस्तक का प्रकाशन करते हैं ऐसे लोगों के लिए देवगुरु बृहस्पति का उदय अच्छा फायदा देने वाला हो सकता है। आपके कार्य स्थल पर काफी समय से जो परेशानियां चली आ रही थी उनका अब अंत हो जाएगा। देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि के जातकों के कार्य विस्तार में सहायक होंगे। दशम भाव पर दृष्टिपात करने के कारण आप अपने कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे और आपको निवेश भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे लोग जो विदेशी संबंधों से फायदा उठाना चाह रहे हैं उनके लिए देवगुरु बृहस्पति का उदय अमृत तुल्य होने वाला है। इस दौरान आपको अपने विदेशी मित्रों की सहायता से कोई बड़े काम की प्राप्ति हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति का यह उदय राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी शुभ फलदायक साबित होगा।
विज्ञापन