विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 june 2024 know predictions of all zodiac signs

Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:30 PM IST
सार

Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024 : साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 10  से 16 जून तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए कैसा रहेगा। Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024 : साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से 10  से 16 जून तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए कैसा रहेगा। 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024 : साप्ताहिक राशिफल 2024 ( 10 to 16 June )

Weekly Horoscope  10 to 16 June 2024 साप्ताहिक राशिफल  (Saptahik Rashifal) की दृष्टि से  10  से 16 जून तक का सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर,  कुंभ और मीन के लिए  कैसा रहेगा। यह सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को संघर्ष और विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आने वाले सात दिन कैसे हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ बाधाओं और संघर्षों के पश्चात इस सप्ताह के अंत में आपके रुके हुए कार्य बनने की पूर्ण संभावनाएं दिखाई दे रही है। मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छी सफलताएं लेकर के भी आएगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र की तरफ भी ध्यान देना पड़ेगा। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। दोनों के परस्पर सुख सहयोग में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आप और आपकी संतान के प्रति ग्रह नक्षत्र की चाल अनुकूल बनी हुई है। संतान पक्ष की ओर से आपको संतुष्टि बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिस्थितियों आपके लिए बनने जा रही हैं। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वृषभ राशि के जातकों के ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि आपको इस सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों के घर परिवार में अगर कोई समस्या चली आ रही थी तो इस सप्ताह उसका समाधान आपको प्राप्त होने वाला है। राजनीति और कूटनीति से जुड़े मामलों में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मित्रों से अच्छा सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। वृषभ राशि के जातक अपने प्रेमी के प्रति विश्वास रखेंगे और आपका प्रेमी भी आपको निराश नहीं करेगा। आपका प्रेमी आपको कोई कीमती तोहफा भी दे सकता है। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य इस सप्ताह मतभेद उभर सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपने जीवनसाथी से किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद और बहस ना करें। 

 

विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य और उन्नति कारक रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि आपका कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने वाला है इसलिए संयम और धैर्य के साथ अपना कार्य करते रहेंगे तो अच्छा रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मित्रों का साथ प्राप्त होगा। हालांकि आपको अत्यधिक तर्क वितर्क वाली स्थिति से खुद को बचाना चाहिए क्योंकि लोग आपकी कमजोरी का फायदा भी उठा सकते हैं।  इस सप्ताह आपके भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा इसलिए आपको उनके भरोसे नहीं बैठना चाहिए। सही दिशा में परिश्रम करने से आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अगर आप नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह ग्रह नक्षत्र की स्थिति आपके अनुकूल नहीं है। इसलिए इस सप्ताह के लिए यह काम  टालना उचित रहेगा। अगर प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह परिस्थिति अनुकूल नहीं है। आपको अपने प्रेमी की भावनाओं का सम्मान करके चलना चाहिए। किसी अजनबी व्यक्ति की बातों पर विश्वास करके अपने प्रेमी पर शक करना अच्छी बात नहीं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आप और आपकी संतान के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali


कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई चुनौतियां लेकर के आने वाला है और इस सप्ताह आपको काफी कुछ सीखने को प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में ग्रह नक्षत्र की चाल यह बता रही है कि आपके कार्यों में कुछ अड़चन आ सकती है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आपको विशेष सावधानी रखनी चाहिए। आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आवश्यकता के अनुसार आपको धन प्राप्त होता रहेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सामान्य सुधार होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। कर्क राशि के जातक उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो प्रेम संबंधों में इस सप्ताह परिस्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है। हालांकि आपको अपने प्रेमी के प्रति थोड़ा और विश्वास दिखाना होगा। आप अपने प्रेमी को कहीं बाहर घूमने के लिए लेकर के जा सकते हैं। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको अपनी संतान के साथ तालमेल बनाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआती दिनों की अपेक्षा अंत में अच्छा रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। हालांकि आपको खान पीन में सावधानी बरतने  की सलाह दी जाती है कुछ समस्याओं का समाधान होने की संभावनाएं इस सप्ताह दिखाई दे रही हैं। इस सप्ताह सिंह राशि के जातक किसी के भी बहकावे में ना आए और एक अच्छी जीवन शैली का पालन करें।अगर आपके भाई बहनों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको आपके भाई बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। इस सप्ताह के अंत में नवीन संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता के साथ आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा। आपके हृदय में परोपकार की भावना उत्पन्न होगी। सिंह राशि के जातकों के इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क बनेंगे और व्यस्तता बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के जो विद्यार्थी हैं उनका इस सप्ताह पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। अगर आपके प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को प्रेम संबंधों के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। अगर आप अपने किसी दोस्त को प्रेम का प्रस्ताव दे रहे हैं तो वह उसे मना भी कर सकता है। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और सुख शांति से युक्त रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत में स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके मित्रों की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें। किसी प्रकार से अपने आत्मविश्वास में कमी ना आने दे। लंबी दूरी की यात्राओं की योग बनेंगे। उनके माध्यम से लाभ होने की संभावना है। जब तक कार्य सिद्ध ना हो जाए तब तक किसी को भी उसके बारे में ना बताएं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए बुद्धि विवेक से कार्य करें। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में कुछ तकलीफों का समना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रेमी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अपनी संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। अगर आप व्यवसाय कर रहे हैं तो व्यवसाय करने वाले जातकों के व्यापार में उन्नति के योग दिखाई पड़ रहे हैं। कार्यस्थल के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको अपने कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आने वाले समय में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप नई नौकरी करना चाहते हैं तो आपको कोई बड़ी नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी उन्नति लेकर के आने वाला है। अपने मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके परिश्रम का अपनी आशा के अनुसार फल प्राप्त होगा। विवाद और क्रोध वाली स्थिति से खुद को बचाना चाहिए। साझेदारी के कार्यों में सावधानी रखिए। कार्य क्षेत्र के संबंध में सोच विचार कर निर्णय लेना ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष का व्यवहार आपके प्रति नरम हो सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक एवं सामाजिक पक्ष मजबूत होने की संभावना बढ़ेगी। तुला राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको प्रेम प्रसंग में अच्छा सुख प्राप्त होगा। आप और आपके प्रेमी के बीच अच्छा  तालमेल बना रहेगा। आप अपने प्रेमी को अच्छा शारीरिक और मानसिक सुख प्रदान करेंगे। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपनी संतान को लेकर थोड़ी चिंता में रह सकते हैं। आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी संतान अपने स्कूल और कॉलेज में कैसा प्रदर्शन कर रही है इस पर भी आपको निगाह बनाकर चलनी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में प्रगति होगी। वैवाहिक दृष्टिकोण से देखे तो आपके जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा हालांकि आपको उनकी खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि की जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में अच्छा लाभ देने वाला रहेगा। धन और यश की प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में परेशानियां अधिक बढ़ सकती हैं। धन अधिक खर्च हो सकता है। इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मन में थकान जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। अपने धैर्य एवं साहस को कम न होने दे। अपने कार्यक्षेत्र में डटकर कार्य करते रहें। प्रतिद्वंदियों के सामने अपने को कमजोर स्थिति में प्रस्तुत न करें तो अच्छा रहेगा। आपका प्रेमी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है। आपको अपने प्रेमी पर विश्वास रखना चाहिए और उसकी भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए। हालांकि आप अपने प्रेमी को मनाने में सफल भी हो सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको अपनी संतान के संबंध में कुछ चिंता हो सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। । 
 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए है सप्ताह की शुरुआत अधिक लाभ एवं उन्नति दायक रहेगी। सप्ताह के अंत में  उतार-चढ़ाव वाली वाली स्थिति होने की संभावना है।  सप्ताह के अंत में उतार चढ़ाव होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। धैर्य और साहस को बनाए रखिए। जहां तक संभव हो किसी से कर्ज नहीं ले। जमा पूंजी धन का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य समस्याओं पर खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ रूखापन रहेगा। व्यवहारिक जीवन शैली अपनाने से मन शांत रहेगा।अपने परिवार में भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं कम है। भूमि मकान आदि के कार्यों में सोच विचार कर पूंजी निवेश करें। आपके प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके प्रेम संबंधों में कुछ अड़चन आने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह संतान पक्ष की शिक्षा पर अच्छा खर्च होगा। हालांकि आप अपने संतान के साथ बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको धार्मिक कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होगी। आपकी श्रद्धा में वृद्धि होगी। आपके घर साधु संतों का आगमन होगा।

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छा सप्ताह रहने वाला है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह के संदर्भ में बातचीत आगे बढ़ सकती है।  आपके मन में सकारात्मक भावना उत्पन्न होगी। अपने पराक्रम से पिछली समस्याओं को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी पारिवारिक उन्नति के लिए अच्छा प्रयास करेंगे। मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। अपने भाई बहनों के साथ खुशी-खुशी समय व्यतीत होगा। उनसे लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अपनी सोच को सकारात्मक रखे। नकारात्मक भावनाओं को न आने दे। सप्ताह के अंत में संपत्ति खरीद सकते हैं। मित्रों का सहयोग होने की संभावना ही दिखाई दे रही है। मकर राशि के जातकों के प्रेम संबंधों की दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपके प्रेम प्रसंग में आपको अच्छा व्यवहार बनाए रखना होगा। अपने प्रेमी की भावनाओं को समझ कर चलना होगा। अपने प्रेमी की भावनाओं को सम्मान करना होगा। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि आपकी कोई महिला मित्र आपको प्रेम का प्रस्ताव दे दे। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह संतान पक्ष की दृष्टिकोण से बहुत अच्छी चीज होने वाली है। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ और सुख शांति का रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ सकारात्मक परिस्थिति बनने वाली है। किसी से भी अधिक बहस ना करें। अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान दें। इस सप्ताह मित्रों और सगे संबंधियों के साथ साझेदारी में कोई व्यवसाय ना करें। मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दुविधा पूर्ण स्थिति से बचिए। अपने ऊपर पूर्ण विश्वास करिए। परिवार में सुख और सौभाग्य की कमी हो सकती है। आमदनी के साथ खर्चा भी अधिक होगा। शारीरिक और मानसिक व्याधियों से बचने का उपाय करिए। सोच विचार कर ही वाणी का प्रयोग करिए। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंधों में अड़चनें आएंगी इसलिए आपको लोगों की बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखिए। अपने प्रेमी को कहीं बाहर घूमने लेकर के भी जा सकते हैं। अगर संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी संतान के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। अगर वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के मध्य एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास बना रहेगा। 

 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियां लेकर के आने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान दें और किसी भी प्रकार से अपने समय को व्यर्थ में नष्ट न करें। आपको समय का मूल्य समझना होगा और विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहना होगा। अगर आपके मन में कुछ लोभ आ गया है या लालच पैदा हो गया है तो आपको इस स्थिति से स्वयं को बचाना होगा अन्यथा भविष्य में दिक्कत आ सकती है। मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ की संभावनाएं भी लेकर आ रहा है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और इस हफ्ते आपको प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनाने का भी मौका प्राप्त होगा। अगर प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह बहुत अनुकूल है। आप अपने प्रेमी के साथ एक बहुत अच्छा समय बिताने वाले हैं। अगर आप महिला है तो आप अपने किसी मित्र को प्रेम का प्रस्ताव भी दे सकती हैं जो की स्वीकार किया जाएगा। वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो मीन राशि के जातकों के दांपत्य सुख में इस सप्ताह अच्छी वृद्धि होगी। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन