Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल का मतलब है कि आने वाले सात दिनों में आपके साथ क्या होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल से आपको पता चल जाता है की इस सप्ताह क्या करना शुभ या अशुभ होगा इसका पता साप्ताहिक राशिफल से लगाया जा सकता है।
Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल का मतलब है कि आने वाले सात दिनों में आपके साथ क्या होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल से आपको पता चल जाता है की इस सप्ताह क्या करना शुभ या अशुभ होगा इसका पता साप्ताहिक राशिफल से लगाया जा सकता है। आइए आपको बताते है 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। आपके जीवन में इन दिनों क्या घटित होने वाला है।
वृष राशि के जातकों के लिए महीने का आखिरी सप्ताह नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। आपको इस सप्ताह विशेष प्रयास करने पर सफलता मिलने का योग बनेगा। आपको इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपकी लंबी या छोटी दूरी की अचानक यात्रा हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय करने के लिए विशेष लाभ और सफलता लिए रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि किसी बात को लेकर आपकी लव पार्टनर के साथ तकरार चल रही थी तो इस सप्ताह आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। शादीशुदा लोगों का जीवन भी सुखमय बना रहेगा। कुल मिलाकर प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह बड़ी मुसीबतों से छुटकारा दिलाने वाला रहने वाला है। विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी अन्यथा मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह उतावलेपन और किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचने की जरूरत रहेगी। कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के मध्य में अपने कार्यक्षेत्र और घर परिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सामान और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में उतावलापन आपके अपमान का बड़ा कारण बन सकता है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ तथा रिश्ते-नाते की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहने वाला है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो आपको उससे जुड़ी किसी शुभ सूचना अथवा सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में कुछेक समस्याएं आ सकती हैं। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धर्म-अध्यात्म की ओर रमेगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए महीने का आखिरी सप्ताह तमाम उलझनों को सुलझाने और बिगड़ी बातों को बनाने वाला है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इस सप्ताह इससे संबंधित कोई सुखद समाचार या फिर विशेष सफलता-सम्मान आदि मिलने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए विपरीत लिंगी व्यक्ति का विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा।सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी नई वस्तु की खरीददारी संभव है। इस दौरान आपको लव पार्टनर की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या ठीक रखें और किसी भी रोग की अनदेखी न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। इस सप्ताह आपके अपने भी आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपका प्रेम-प्रसंग दुनिया के सामने उजागर होने की आशंका है
धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी सप्ताह अत्यंत ही शुभ है। इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता और धन की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी नए कार्य की शुरुआत अथवा नई कला सीखना प्रारंभ कर सकते हैं। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात के खूब अवसर प्राप्त होंगे और उसके साथ रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है।दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह बड़े बदलाव का कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक तबादला हो सकता है। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रत और प्रयास करना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है।किसी प्रिय सदस्य की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिसके चलते घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।