विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  weekly horoscope horoscope from 18 th december to 24 th december

Weekly Horoscope:( 18 दिसंबर से 24 दिसंबर का राशिफल )जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

jeevanjaliPublished by:
कोमल
सार

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल का मतलब है कि आने वाले सात दिनों में आपके साथ क्या होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल से आपको पता चल जाता है की इस सप्ताह क्या करना शुभ या अशुभ होगा

साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल का मतलब है कि आने वाले सात दिनों में आपके साथ क्या होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल से आपको पता चल जाता है की इस सप्ताह क्या करना शुभ या अशुभ होगा इसका पता साप्ताहिक राशिफल से लगाया जा सकता है। आइए आपको बताते है 18 दिसंबर से 24 दिसंबर  तक का साप्ताहिक राशिफल। आपके जीवन में इन दिनों क्या घटित होने वाला है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope:मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहने वाली है। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान किसी भी बड़ी डील को बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। दूसरों के बहकावे में आने से बचें और किसी योजना में सोच-समझकर पैसे लगाएं, वरना आपका धन फंस सकता है। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर इस दौरान अपने काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा  पढ़ने-लिखने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।


वृषभ साप्ताहिक राशिफल


Taurus Weekly Horoscope : वृष राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी अनिष्ट की आशंका को लेकर भयभीत रह सकता है।  इस सप्ताह आप कितने कामयाब रहेंगे यह आपके कार्यों के प्रति ईमानदारी और समर्पण पर निर्भर करेगा। सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी।  



मिथुन  साप्ताहिक राशिफल

Gemini Weekly Horoscope : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों को लेकर आने वाला है। अगर  आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपको किसी जगह से बड़ा आॉफर मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह माता अथवा ननिहाल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।इस पूरे सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में माहौल सकारात्मक बना रहेगा। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है
 

कर्क  साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी रहेगा। इस दौरान आपका ध्यान अपने लक्ष्य से हटकर बेवजह के कार्यों में लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को मिलाजुला कर चलने की आवश्यकता रहेगी। आपका कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए आपको अपने टारगेट या फिर कहें मिले हुए टास्क को समय पर सावधानी के साथ पूरा करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत को लेकर सावधान रहने की विशेष आवश्यकता रहेगी। सेहत के प्रति भूलकर भी लापरवाही न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में जल्दबाजी या फिर कहें उतावलेपन से बचें और लव पार्टनर की फीलिंग्स का ख्याल रखें। 
 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है।  बीते कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान इस सप्ताह के अंत तक हो सकता है। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है।इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।  सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने जीवन में कुछ अनपेक्षित परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। 


कन्या साप्ताहिक राशिफल

Virgo Weekly Horoscope: सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए  इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ एक ऐसे बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिनकी आपके जरा भी आशा न की होगी। अगर  आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोटी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको अपने प्रतिद्वन्द्वियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। 


तुला साप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत रिश्ते-नातों की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहने वाली है।  आपके अच्छे व्यवहार के बावजूद भी परिस्थितियां वश कुछ एक मुद्दों को लेकर स्वजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है।नौकरपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।सप्ताह के मध्य में अचानक से आए कुछ एक बड़े खर्चे आपका बना-बनाया बजट बिगाड़ सकते हैं।किसी को धन उधार देने से बचें और बेवजह की चीजों में पैसे न बर्बाद करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरत की अनदेखी न करें। 
 

वृश्चिक  साप्ताहिक राशिफल

Scorpio Weekly Horoscope:  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम बड़ी समस्या का समाधान खोजने में मददगार साबित होगा  घर-परिवार के सदस्य भी आपके सहयोग और समर्थन के लिए हर समय तैयार रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।किसी बड़ी भूमिका निभाने के लिए आप खबरों की खबर में बने रहेंगे। सीनियर आपके द्वारा लिए गये उचित निर्णय के लिए आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।  प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। 


धनु साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope: व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ रहने वाली है और इस दौरान उन्हें मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा लेकिन उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।अगर आप लंबे समय से किसी भूमि अथवा भवन का क्रय-विक्रय करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह अभिलाषा पूरी हो सकती है।जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से विशेष शुभता और लाभ लिए है।  चूंकि इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है ऐसे में आपके अधूरे काम पूरे होंगे और उसमें आ रही सभी अड़चनें किसी व्यक्ति विशेष की मदद से दूर होंगी। मकर राशि के जातक सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से लाभदायी योजना से जुड़ सकेंगे। भाई-बहन से अनुकूल सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा


कुंभ साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा रह सकता है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। संतान की उच्च शिक्षा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। कारोबार के विस्तार की योजना पूरी होती नजर आएगी।सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।  प्रेम संबंध में बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

Pisces Weekly Horoscope:मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।  किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से विदेश में करियर-कारोबार से जुड़ी मनोकामना पूरी होगी। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से सारी गलतफहमियां और रिश्ते में आई खटास दूर होगी। इस सप्ताह नए मित्र बनेंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जीवनसाथी से अनुकूल सहयोग मिलेगा। 

यह भी पढ़ें 

Aaj ka Rashifal 18 December: इन 3 राशियों को मिल सकता है कोई सरप्राइज,पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 18 December: आज इन तीन राशियों को मिलेगा प्यार, पढ़ें अपना दैनिक लव राशिफल

Aaj ki Tithi 18 December: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel