विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  virgo weekly horoscope 10 to 16 june 2024 kanya saptahik rashifal

Virgo Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: जानिए कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और सुख शांति से युक्त रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Kanya Saptahik Rashifal 10 to 16 June 2024: कन्या साप्ताहिक राशिफल


Virgo Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और सुख शांति से युक्त रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत में स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके मित्रों की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें। किसी प्रकार से अपने आत्मविश्वास में कमी ना आने दे। लंबी दूरी की यात्राओं की योग बनेंगे। उनके माध्यम से लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक कार्य सिद्ध ना हो जाए तब तक किसी को भी उसके बारे में ना बताएं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए बुद्धि विवेक से कार्य करें। इससे आने वाले समय में लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी को कड़वे वचन ना कहिये। अपने भाई बहनों से विशेष सुख सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं कम ही दिखाई दे रही है। नवीन संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। भूमि अथवा मकान खरीद सकते हैं। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने परिश्रम का अच्छा फायदा प्राप्त होगा। हालांकि आपको किसी पर अचानक से विश्वास नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातकों को प्रेम प्रसंग में कुछ तकलीफों का समना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रेमी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अपनी संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। शत्रु पक्ष से विशेष परेशानी मिलने की संभावनाएं कम दिखाई दे रही हैं। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छा सुख प्राप्त होगा। पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा। आप अपनी पत्नी को सप्ताह के मध्य में कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी इस सप्ताह आपको योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। धार्मिक कार्यों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। अगर आप व्यवसाय कर रहे हैं तो व्यवसाय करने वाले जातकों के व्यापार में उन्नति के योग दिखाई पड़ रहे हैं। कार्यस्थल के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको अपने कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आने वाले समय में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप नई नौकरी करना चाहते हैं तो आपको कोई बड़ी नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। 
विज्ञापन