विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  today horoscope aaj ka rashifal 29 march 2024 for all zodiac sign 2024 03 28

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

jeevanjali Published by: निधि Updated Thu, 28 Mar 2024 11:49 AM IST
सार

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope)
Aaj Ka Rashifal 29 March 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि: आज का दैनिक राशिफल

Aries Today Horoscope  दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। यदि दोस्तों के साथ किसी बात पर कोई विवाद था तो वह भी सुलझ जाएगा। कार्यस्थल पर आपका कोई सहकर्मी आपके काम में मदद करेगा, जिससे आप कोई भी काम समय से पहले पूरा कर पाएंगे। प्रेम एवं सहयोग की भावना मजबूत होगी। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप सफल रहेंगे। आप अपनी सुख-सुविधा के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा पैसा खर्च करेंगे।

Aaj Ka Love Rashifal 30 March 2024: मेष लेकर मीन तक जानें कैसे रहेगी आपकी लवलाइफ, पढ़ें अपना दैनिक लव राशिफल

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 March 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 30 March 2024: शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ki Tithi 30 March 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र

वृषभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Taurus Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का रहेगा। आप कड़ी मेहनत करेंगे, तभी आपको सफलता मिलेगी. किसी भी प्रलोभन में न पड़ें. आप अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने अनुभवी लोगों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने बच्चों से किया कोई वादा पूरा करना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन: आज का दैनिक राशिफल

Gemini Daily Horoscope: पैसों से जुड़े मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी भी सरकारी काम में आपको उसकी नीतियों और नियमों का पूरा ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। संतान पक्ष से कोई सकारात्मक समाचार मिलेगा। आप किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आपके आस-पास का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। करीबियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके बौद्धिक प्रयास सफल रहेंगे. किसी भी महत्वपूर्ण मामले में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

कर्क राशि: आज का दैनिक राशिफल

Cancer Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में आपके करीबी आपके साथ रहेंगे और आपको भावनात्मक मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रक्त संबंधी रिश्ते मजबूत होंगे। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की जरूरत पड़ेगी। अगर आप अपना कोई भी काम कल के लिए टालेंगे तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।

सिंह राशि: आज का दैनिक राशिफल

Leo Love Horoscope आज का दिन आपकी वाणी और व्यवहार में मधुरता लाने वाला है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन आपकी ख़ुशी को दोगुना कर देगा। जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी और चीज़ के लिए प्रयास कर रहे थे, उनकी इच्छा भी पूरी होगी। यदि परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा।

कन्या राशि: आज का दैनिक राशिफल

Virgo Daily Horoscope आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। आपके किसी रिश्तेदार के घर किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मान-सम्मान बढ़ने से आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में नवीनता ला सकें तो यह आपके लिए बेहतर होगा। आज किसी से पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासनिक कार्यों में तेजी दिखानी होगी। आप अपनी किसी पुरानी योजना को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

तुला राशिः आज का दैनिक राशिफल

Libra Daily Horoscope कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए थोड़ा धीमा रहने वाला है। बड़ों की सलाह मानकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। जरूरी कार्यों में आपको धैर्य का परिचय देना होगा. सभी को जोड़ने की कोशिश में आप सफल रहेंगे। आपके मन में सहयोग की भावना रहेगी। आपको अपने किसी रिश्तेदार से किया हुआ वादा पूरा करना होगा। आपको अपने बच्चों से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपके सहकर्मी आपके काम में मदद करेंगे, लेकिन फिर भी आप थोड़े चिंतित रहेंगे। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशिः आज का दैनिक राशिफल

Scorpio Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा की अधिकता के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। व्यापार में तेजी आएगी। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आपको अपने कार्य सावधानी पूर्वक पूरे करने चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-मोटा काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

मकर राशिः आज का दैनिक राशिफल

Capricon Daily Horoscope: आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं आज पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में आपको किसी भी काम में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा यह आपके लिए परेशानी ला सकता है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपकी कुछ नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Aquarius Daily Horoscope: सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी से समझौता न करें, अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। चल रही स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आपको कोई बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें भी कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

मीन राशिः आज का दैनिक राशिफल

Pisces Daily Horoscope 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। यदि रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कुछ अनबन चल रही थी तो उसमें नजदीकियां आएंगी। भाईचारे की भावना बनी रहेगी। आप अपने भाई-बहनों से महत्वपूर्ण काम के बारे में बात कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी कुछ हासिल कर पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन