विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  today horoscope aaj ka rashifal 10 april 2024 for all zodiac sign

Aaj Ka Rashifal 10 April 2024: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

jeevanjali Published by: निधि Updated Tue, 09 Apr 2024 12:37 PM IST
सार

Aaj Ka Rashifal 10 April 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

Aaj Ka Rashifal 10 April 2024: दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 April 2024: दैनिक राशिफल- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Today Horoscope || Aaj Ka Rashifal 

Aaj Ka Rashifal 10 April 2024:
दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

मेष राशि: आज का दैनिक राशिफल

Aries Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने का रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम समय पर पूरे करने होंगे। आप अपने करियर में सुधार करेंगे. लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आपकी माता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती हैं। आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको माताजी से अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका मिलेगा। 

Aaj Ka Love Rashifal 11 April 2024: जानिए, प्रेम संबंधों पर आज क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें अपना लव राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: नौकरी और मुनाफे में सात राशियां रहेंगी भाग्यशाली, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Panchang 11 April 2024: जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ki Tithi 11 April 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

वृषभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Taurus Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे। यदि आपका कोई कोर्ट-संबंधी मामला विवाद में है तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपनी सोच-समझ से अपने काम में बहुत आगे बढ़ेंगे। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप करने का मौका मिल सकता है। आपकी प्रगति में आ रही रुकावटें दूर होंगी। किसी गलती के कारण आप अपने बच्चों से नाराज हो सकते हैं।

 

विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

मिथुन: आज का दैनिक राशिफल

Gemini Today Horoscope: नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में दिक्कतें आएंगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे तो ये बढ़ सकती हैं। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। अगर आप भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान देंगे तो भविष्य में इसका आपको अच्छा फायदा जरूर मिलेगा।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

कर्क राशि: आज का दैनिक राशिफल

Cancer Today Horoscope : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे। आप अपना काम स्वयं करने का प्रयास करेंगे। अगर आप इन्हें छोड़कर किसी और के भरोसे आगे बढ़ेंगे तो इन्हें पूरा करने में दिक्कत आएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा के कारण आपके कई काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच से कुछ नए दोस्त भी आसानी से बना पाएंगे। आज आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

सिंह राशि: आज का दैनिक राशिफल

Leo Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का होगा। कुछ उतार-चढ़ाव के कारण आप चिंतित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। उन पर जिम्मेदारियों का बोझ भी थोड़ा अधिक रहेगा। अपने स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहें। आपकी कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे थे तो वह दूर होती नजर आ रही है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे तो उन्हें उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

कन्या राशि: आज का दैनिक राशिफल

Virgo Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके आसपास रह रहे लोगों से आपको खुशखबरी मिलने से आप अच्छे मूड में रहेंगे। बिजनेस में किसी बड़ी स्कीम में धन लगा सकते हैं। यदि आपने अपने काम में लापरवाही दिखाई, तो बाद में आपको इसमे समस्या हो सकती है। विदेश से व्यवसाय कर रहे लोगों को  सावधान रहने की आवश्यकता है। आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें, तभी आप सारे कामों का आसानी से कर पाएंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

तुला राशिः आज का दैनिक राशिफल

Libra Today Horoscope:आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। अगर आपके बच्चे को अच्छी नौकरी मिलेगी तो आपका सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा। आप साझेदारी में कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप धन का संचय कम कर पाएंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माताजी के आशीर्वाद से आप किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कुछ अच्छा काम करने का मौका मिलेगा।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

वृश्चिक राशिः आज का दैनिक राशिफल

Scorpio Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपने किसी करीबी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों की अगर कोई डील रुकी हुई है तो वह फाइनल हो जाएगी। यदि आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपको कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ेगा जो आपको न चाहते हुए भी वहन करना पड़ सकता है। आप किसी को धनुर्धर देने पर विचार कर सकते हैं, जिससे आपके बीच थोड़ी लड़ाई हो सकती है।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

धनु राशिः आज का दैनिक राशिफल

Sagittarius Today Horoscope: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप उनके मन में चल रही उलझन को समझने की कोशिश करें। आप अपने अधूरे सपने पूरे करेंगे। आपको अपनी चल रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। आपके जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिसे आपको बढ़ाना नहीं चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी काम के लिए नई योजना बनानी पड़ सकती है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

मकर राशिः आज का दैनिक राशिफल

Capricon Today Horoscope:आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप दूसरों के भरोसे  कोई महत्वपूर्ण काम ना करें नहीं तो वह रुक सकता है। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप उसे इंजॉय करेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अपने आसपास में हो रहे लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

कुंभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Aquarius Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे, जिससे आप कुछ समय के लिए टेंशन फ्री रह सकेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सगे संबंधियों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)- फोटो : JEEVANJALI

मीन राशिः आज का दैनिक राशिफल

Pisces Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके बढ़ते खर्चो का आपको लेखा-जोखा रखना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने से आपको प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से  आपको किसी काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। 

विज्ञापन