विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  taurus monthly horoscope june 2024 vrishabh masik rashifal june

Vrishabh Rashifal June 2024: पढ़ें मासिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Mon, 20 May 2024 05:47 PM IST
सार

Vrishabh Masik Rashifal June 2024: आइए मासिक राशिफल से जानते हैं वृषभ राशि वालों के लिए जून (June 2024) का महीना वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Vrishabh Masik Rashifal June 2024)

Vrishabh Rashifal June 2024
Vrishabh Rashifal June 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Taurus Mothly Horoscope June 2024 || Vrishabh Masik Rashifal June


Vrishabh Masik Rashifal June 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभ का महीना रहने वाला है। महीने की शुरुआत में आप अपने प्रयासों से लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान करने में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती है। किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। अपने परिश्रम को ना छोड़े। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी। किसी से व्यर्थ का वाद विवाद ना करें। अत्यधिक मसाले युक्त भोजन से परहेज करें। परिवार में भाई बहनों से सामान्य सुख सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको इस समय अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस महीने की शुरुआत में नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। माता-पिता की ओर से स्नेह सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपके हृदय में परोपकार की भावनाएं उत्पन्न होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना कुछ कठिनाइयों से युक्त रहेगा। आपकी पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के मध्य आपसी सहयोग में कमी हो सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर इस महीने आप थोड़े परेशान रहेंगे।

कोर्ट कचहरी के मामलों में प्रगति होने की संभावना है। इस महीने वृषभ राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बहस अपने जीवनसाथी के साथ ना करें। इस महीने आपको किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि कम होगी। व्यवसाय में लाभकारी स्थितियां बनी रहेगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल है। 
विज्ञापन

वृषभ जून करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope June 2024)

करियर के लिहाज से यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। दशम भाव के स्वामी शनि महाराज पूरे महीने दशम भाव में ही रहने वाले हैं जिसके कारण आप बहुत ही मेहनत और लगन से काम करेंगे, आप अपना काम बहुत अच्छे से करेंगे और क्योंकि आपके पास इसके लिए सभी आवश्यक योग्यताएं होंगी। कार्यस्थल पर अपनी स्थिति पर बने रहें। और इनके प्रयोग से आप नौकरी में एक आदर्श कर्मचारी के रूप में अपनी जगह बनाए रखेंगे।

वृषभ जून आर्थिक राशिफल (Taurus Financial Horoscope June 2024)

आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो यह महीना आमदनी के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। एकादश भाव में राहु की उपस्थिति आपके लिए वरदान है। आपकी आय में भारी वृद्धि होने की संभावना है। आपके द्वारा किये गये कार्यों से आपको अच्छा धन लाभ होता नजर आ रहा है।

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Health Horoscope June 2024)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना मध्यम रहने की संभावना है। राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि में ही विराजमान रहेंगे। जिससे स्वास्थ्य में भी सुधार होगा, लेकिन पहले घर में सूर्य, बृहस्पति, बुध और शुक्र के एक साथ होने, बारहवें घर में मंगल और पांचवें घर में केतु होने के कारण स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आप किसी प्रकार की चोट या बुखार से पीड़ित हो सकते हैं।

प्यार और शादी के मामले में कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों का जून का महीना ? (Taurus Love horoscope June 2024)

अगर आपकी लव लाइफ की बात करें तो यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पंचम भाव में केतु महाराज मौजूद रहेंगे और उन पर राहु महाराज का पूर्ण प्रभाव रहेगा। मंगल पंचम से अष्टम भाव में स्थित होगा जिसके कारण आपके और आपके प्रिय के बीच कलह और आपसी सामंजस्य की कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके मन में अपने प्रिय के बारे में किसी तरह का शक हो सकता है और शक का कोई इलाज नहीं है, इसलिए आपके रिश्ते बेवजह खराब हो सकते हैं।

वृषभ परिवारिक राशिफल ( Taurus Family Horoscope June 2024)

परिवार के लिए यह महीना अच्छा रहने की संभावना है। दशम भाव के स्वामी सूर्य महाराज महीने के पहले भाग में प्रथम भाव में रहेंगे, जिसके कारण घर में आपकी माता का वर्चस्व रहेगा। उनकी बातों को मानना और समझना हर किसी के लिए जरूरी होगा. उनके फैसले बेहतरीन साबित होंगे जिससे घर का माहौल अनुकूल रहेगा। शनि देव पूरे महीने दशम भाव में मौजूद रहेंगे और आपके चतुर्थ भाव पर भी दृष्टि डालेंगे जिससे बीच-बीच में कुछ वाद-विवाद होने की संभावना रहेगी। पिता के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे लेकिन उन्हें कुछ भी कड़वा कहने से बचें।
विज्ञापन