विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  scorpio weekly horoscope 10 to 16 june 2024 vrishchik saptahik rashifal

Scorpio Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024:वृश्चिक राशि का  साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:32 PM IST
सार

Scorpio Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: वृश्चिक राशि की जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में अच्छा लाभ देने वाला रहेगा। धन और यश की प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में परेशानियां अधिक बढ़ सकती हैं।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Vrshchik  Saptahik Rashifal 10 to 16 June 2024  वृश्चिक  साप्ताहिक राशिफल 


Scorpio Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: वृश्चिक राशि की जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में अच्छा लाभ देने वाला रहेगा। धन और यश की प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र में परेशानियां अधिक बढ़ सकती हैं। धन अधिक खर्च हो सकता है। इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मन में थकान जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। अपने धैर्य एवं साहस को कम न होने दे। अपने कार्यक्षेत्र में डटकर कार्य करते रहें। प्रतिद्वंदियों के सामने अपने को कमजोर स्थिति में प्रस्तुत न करें तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक लाभ के लिए शुरूआत में सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में धन की कमी हो सकती है। पारिवारिक दायित्व बढ़ सकता है।  वाणी में मधुरता बनाए रखें। अपने भाई बहनों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तो वह भी आपका सहयोग करने वाले रहेंगे। संपत्ति का क्रय विक्रय हो सकता है। सोच समझकर निर्णय ले। माता-पिता की ओर से सामान्य स्नेह सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपके हृदय में कठोरता उत्पन्न हो सकती है। समाज में मान प्रतिष्ठा का ख्याल रखना चाहिए। वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छी परिस्थिति बन रही है। आपके लिए यह सपना अच्छा रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगा रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपका चयन हो सकता है। मेहनत कर रहे जातकों को उनके परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा।

विज्ञापन


वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको प्रेम संबंधों में कुछ तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रेमी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है। आपको अपने प्रेमी पर विश्वास रखना चाहिए और उसकी भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए। हालांकि आप अपने प्रेमी को मनाने में सफल भी हो सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको अपनी संतान के संबंध में कुछ चिंता हो सकती है। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

इस बारे में आप अपनी संतान के साथ बैठकर बात भी कर सकते हैं। आपकी संतान शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। शत्रु पक्ष के साथ सप्ताह की शुरुआत में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अगर वैवाहिक दृष्टिकोण से देखें तो पति-पत्नी के बीच सुख सहयोग बना रहेगा। आपकी पत्नी आपके अनुकूल व्यवहार करने वाली होगी। आपकी पत्नी को कोई बड़ी नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा अगर आप अपनी पत्नी के साथ साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपके धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने वाली है। पूजा पाठ, मंत्र, साधना में आप अच्छा समय बिताने वाले हैं। आपके माता-पिता के माध्यम से किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन भी आपके परिवार में किया जा सकता है। धार्मिक यात्राओं में आपकी मुलाकात साधु संतों से होगी जो आने वाले समय में आपके जीवन को बदलने का काम करेंगे।
विज्ञापन