विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  scorpio monthly horoscope june 2024 vrishchik masik rashifal june

Scorpio Monthly Horoscope June 2024: पढ़ें मासिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए जून का मही

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Thu, 23 May 2024 04:07 PM IST
सार

Scorpio Monthly Horoscope June 2024: आइए मासिक राशिफल से जानते हैं  वृश्चिक राशि वालों के लिए जून (June 2024) का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Vrishchik Masik Rashifal June 2024)

Scorpio Monthly Horoscope June 2024
Scorpio Monthly Horoscope June 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Scorpio Mothly Horoscope June 2024 || Vrishchik Masik Rashifal June

Vrishchik Masik Rashifal June 2024: वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने अपने मित्रों से विशेष सुख और सहयोग मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। इस महीने आपको धैर्य पूर्वक कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ बनी रहेगी। काम के सिलसिले में विदेशी यात्राएं हो सकती हैं। आप तेजी से कार्य करना पसंद करेंगे। शारीरिक परिश्रम आदि करना पड़ेगा। इसलिए अपने आराम का भी ध्यान रखिए। अपने धन का सदुपयोग करें। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते रहे। भाई बहनों की स्थिति में सुधार होगा। उनके साथ अच्छे संबंध बनेंगे। छोटी यात्राओं के योग दिखाई पड़ रहे हैं। नवीन संपत्ति खरीदने या बेचने के लिए महीने के आखिरी सप्ताह में स्थिति अनुकूल होंगी। प्रेम प्रसंग में इस महीने कुछ कठिनाई आ सकती हैं। दोनों के बीच परस्पर विश्वास में कमी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से सामान्य परेशानी के योग बनेंगे। माता-पिता से उचित परामर्श प्राप्त होने के भी योग दिखाई दे रहे हैं। आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के मध्य सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार करने वालों को अपने व्यवसाय में अचानक से धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए स्थिति अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वृश्चिक जून करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope June 2024)

करियर के दृष्टिकोण से यह महीना कई मामलों में अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। दशम भाव के स्वामी सूर्य महाराज अपने से दशम भाव अर्थात सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। उनके साथ देव गुरु बृहस्पति, बुध महाराज और शुक्र महाराज भी विराजमान होंगे। सूर्य देव की स्थिति के कारण आपको नौकरी में अच्छी पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। 
विज्ञापन

वृश्चिक जून आर्थिक राशिफल (Scorpio Financial Horoscope June 2024)

यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो यह महीना मध्यम रूप से फलदायक रहने की संभावना है। सप्तम भाव में बैठे दूसरे भाव के स्वामी देव गुरु बृहस्पति आपके प्रथम भाव, तृतीय भाव, और एकादश भाव को देखेंगे जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करेंगे। आपकी दैनिक आमदनी भी अच्छी रहेगी जिससे धन की कोई कमी आपको परेशान नहीं करेगी। 

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Health Horoscope June 2024)

यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना दिखाई दे रही है। सर्वप्रथम तो आपके राशि स्वामी मंगल महाराज छठे भाव में विराजमान हैं और उनके ऊपर शनिदेव की भी तृतीय दृष्टि पड़ रही है। पंचम भाव में राहु महाराज उपस्थित हैं और सप्तम भाव में बृहस्पति, सूर्य, शुक्र, और सूर्य एक साथ विराजमान होकर आपको प्रभावित कर रहे हैं। 

प्यार और शादी के मामले में कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का जून का महीना ? (Scorpio Love horoscope June 2024)

यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है क्योंकि एक तरफ तो आप अपने प्रियतम के साथ कुछ बातों पर असहमत रहेंगे जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा, आपके बीच तकरार भी हो सकती है लेकिन आपके अंदर प्रेम की इच्छा आपके पर्यटन के लिए कुछ भी करने को उतारू बनाएगी। आप उनके लिए कुछ भी करने को तैयार दिखेंगे जिससे आपका प्रेम जीवन अच्छे से चलेगा। लेकिन अगर किसी मुद्दे पर असहमति हो तो प्यार भरे लहजे में अपनी बात समझाने का प्रयास करें। धीरे-धीरे ही सही आपकी बात वो समझ जाएंगे और आपकी परेशानी भी दूर हो जाएगी।

वृश्चिक परिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope June 2024)

यह महीना पारिवारिक तौर पर ठीक-ठाक रहने की संभावना दिखाई दे रही है। दूसरे भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे परिवार का दारोमदार इस महीने आपके जीवन साथी पर निर्भर करेगा। यदि वह अच्छे से बर्ताव करते हैं तो आपका पारिवारिक जीवन सभी के साथ अनुकूल रहने की संभावना है। परिवार में वृद्धि के योग बन सकते हैं। 
विज्ञापन