विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  sagittarius weekly horoscope10 to 16 june e 2024 dhanu saptahik rashifal

Sagittarius Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: जानिए धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:32 PM IST
सार

Sagittarius Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024 : धनु राशि के जातकों के लिए है सप्ताह की शुरुआत अधिक लाभ एवं उन्नति दायक रहेगी। सप्ताह के अंत में  उतार-चढ़ाव वाली वाली स्थिति होने की संभावना है।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Dhanu Saptahik Rashifal 10 to 16 June  2024: धनु साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024 : धनु राशि के जातकों के लिए है सप्ताह की शुरुआत अधिक लाभ एवं उन्नति दायक रहेगी। सप्ताह के अंत में  उतार-चढ़ाव वाली वाली स्थिति होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में उतार चढ़ाव होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। धैर्य और साहस को बनाए रखिए। जहां तक संभव हो किसी से कर्ज नहीं ले। जमा पूंजी धन का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य समस्याओं पर खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ रूखापन रहेगा। व्यवहारिक जीवन शैली अपनाने से मन शांत रहेगा।अपने परिवार में भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं कम है। भूमि मकान आदि के कार्यों में सोच विचार कर पूंजी निवेश करें। माता-पिता की आवश्यकताओं का ध्यान रखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक स्थल की यात्रा आदि के प्रति उनके मन में इच्छा जागृत हो सकती है। आपके हृदय में आध्यात्म के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहना होगा। अगर विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न नहीं होगी इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप पढ़ाई में अपना मन लगाइए। आपके प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके प्रेम संबंधों में कुछ अड़चन आने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह संतान पक्ष की शिक्षा पर अच्छा खर्च होगा। हालांकि आप अपने संतान के साथ बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आपकी संतान आपको गर्व करने का मौका देगी।

विज्ञापन


आपकी संतान आने वाले समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन भी करने वाली है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सुधार होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। अगर वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। आप परस्पर एक दूसरे की आवश्यकताओं पर ध्यान रखेंगे। आपकी पत्नी आपका सहयोग करने वाली होगी। अगर आपकी पत्नी अपना कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो इस सप्ताह आपको कुछ गाइडेंस इस दौरान मिल सकती है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको धार्मिक कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होगी। आपकी श्रद्धा में वृद्धि होगी। आपके घर साधु संतों का आगमन होगा।

आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है।  आपके ह्रदय में गरीबों के प्रति एक अच्छी भावना विकसित होगी। अगर व्यापार के  दृष्टिकोण से देखें तो धनु राशि के जातक जो अपना खुद का व्यापार करते हैं या सरकारी ठेके पर काम करते हैं उन लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। आपको सरकार से कुछ नए आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने में सफल होंगे। इसके अलावा आपको विदेश से भी पूंजी प्राप्त हो सकती है। अगर बात आपके कार्यस्थल की करें तो इस समय आपके कार्यस्थल पर स्थिति प्रतिकूल है। आपके शत्रु आपके खिलाफ षडयंत्र करने की कोशिश कर रहे हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।
 
विज्ञापन