विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  leo weekly horoscope 10 to 16 june 2024 singh saptahik rashifal

Leo Weekly Horoscope 10 to 16 June 2024: जानिए सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: कोमल Updated Sat, 08 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

Leo Weekly Horoscope  10 to 16 June 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआती दिनों की अपेक्षा अंत में अच्छा रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Singh Saptahik Rashifal 10 to 16 June 2024: सिंह साप्ताहिक राशिफल 

Leo Weekly Horoscope  10 to 16 June 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआती दिनों की अपेक्षा अंत में अच्छा रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र की चाल बता रही है कि सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। हालांकि आपको खान पीन में सावधानी बरतने  की सलाह दी जाती है कुछ समस्याओं का समाधान होने की संभावनाएं इस सप्ताह दिखाई दे रही हैं। इस सप्ताह सिंह राशि के जातक किसी के भी बहकावे में ना आए और एक अच्छी जीवन शैली का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के भरोसे अपना कार्य नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि आपके अपने प्रयास से ही आपके कार्य बनने वाले हैं। पारिवारिक समस्याओं में आवश्यकता से अधिक ना उलझे तो ही अच्छा रहेगा। आपको अपनी जमा पूंजी का सही समय पर सदुपयोग करना चाहिए। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखिए। अच्छी सूझबूझ और बुद्धि के बल से आपके कार्य क्षेत्र में सुधार होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। अगर आपके भाई बहनों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह आपको आपके भाई बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। इस सप्ताह के अंत में नवीन संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता के साथ आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा। आपके हृदय में परोपकार की भावना उत्पन्न होगी।

विज्ञापन


सिंह राशि के जातकों के इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क बनेंगे और व्यस्तता बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के जो विद्यार्थी हैं उनका इस सप्ताह पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई के बदले अन्य कार्यों में उनका ध्यान जा सकता है। इसलिए आपको अपने गुरुओं की बात माननी चाहिए और परीक्षा परिणाम अपने अनुकूल करने का प्रयास करना चाहिए। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंताएं दिखाई पड़ रही है। आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

अगर आपके प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को प्रेम संबंधों के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। अगर आप अपने किसी दोस्त को प्रेम का प्रस्ताव दे रहे हैं तो वह उसे मना भी कर सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका खर्च बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो पति-पत्नी के बीच विश्वास में कमी इस सप्ताह दिखाई दे सकती है। आपको अपने जीवनसाथी को बाहर घूमने लेकर के जाना चाहिए। धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह धर्म कर्म के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। आपका विश्वास बढ़ेगा। आपको अपने पिता और गुरुओं का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपके व्यवसाय के दृष्टिकोण से देखें तो व्यापार कर रहे जातकों को इस सप्ताह अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपकी कंपनी या फैक्ट्री में कोई नया निवेशक पूंजी लगाने को तैयार हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। आने वाले समय में आपके लिए परिस्थिति अवश्य ही अनुकूल होगी। 
विज्ञापन