विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  leo monthly horoscope june 2024 singh masik rashifal june

Leo Monthly Horoscope june 2024: पढ़ें मासिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा सिंह राशि वालों के लिए जून का महीना?

जीवांजलि धार्मिक डेस्क Published by: निधि Updated Wed, 22 May 2024 03:25 PM IST
सार

Leo Monthly Horoscope june 2024: आइए मासिक राशिफल से जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए जून (June 2024) का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Singh Masik Rashifal June 2024)

Leo Mothly Horoscope June 2024
Leo Mothly Horoscope June 2024- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Leo Mothly Horoscope June 2024 || Singh Masik Rashifal June

Singh Masik Rashifal June 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं पैदा कर सकता है। इस महीने आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। महीने के अंत में आपका स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। आपके धैर्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। उच्च पदों पर विराजमान और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपकी जमा पूंजी इस महीने खर्च हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन खर्च करना चाहिए। आपकी वाणी इस महीने मधुर रहेगी,अच्छी रहेगी इसलिए आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके जो भाई बहन हैं उनके साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं लेकिन उनका आपसी रिश्तों पर कोई विशेष नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने के अंत में भूमि, वाहन और मकान के खरीदने बेचने के योग दिखाई दे रहे हैं। माता-पिता की ओर से आपको सामान्य चिंता हो सकती है। समाज में अपनी मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को इस महीने अत्यधिक परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने बच्चों की भावनाओं का आदर करना चाहिए और आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़े परेशान हो सकते हैं। इस महीने आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। इस महीने अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। आप अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति श्रद्धा विश्वास बनाए रखें। व्यापार करने वाले लोगों के लिए व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले है। आपके कार्यक्षेत्र पर आपकी उन्नति होगी।  
विज्ञापन

सिंह जून करियर राशिफल ( Leo Career Horoscope June 2024)

करियर के लिहाज से यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में हैं उन्हें अच्छा रोजगार मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो इस महीने आपको वह ट्रांसफर मिल सकता है और आपको आपकी मनचाही जगह पर भेजा जा सकता है।

सिंह जून आर्थिक राशिफल (Leo Financial Horoscope June 2024)

आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो माह की शुरुआत से लेकर पूरे माह तक राहु महाराज अष्टम भाव में रहेंगे। जो अप्रत्याशित खर्चों का संकेत देता है, जाने-अनजाने में आपको कई ऐसे खर्च करने पड़ सकते हैं जिनका पैसा आपको वापस नहीं मिलेगा और आपको नुकसान उठाना पड़ेगा, इससे मानसिक तनाव हो सकता है।

सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Leo Health Horoscope June 2024)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कुछ कमजोर रहने की संभावना है। पूरे महीने राहु महाराज अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे जिसके कारण आप अपने प्रति लापरवाह हो सकते हैं और इससे कोई गलती हो सकती है और आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। राहु के कारण आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि खुद के प्रति लापरवाही बरतने से राहु मजबूत हो सकता है और आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

प्यार और शादी के मामले में कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का जून का महीना ? (Leo Love horoscope June 2024)

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो अब उसे बताने का समय आ गया है। अपनी भावनाओं को उनके सामने खुलकर व्यक्त करें। इसके लिए आप चाहें तो किसी अच्छी जगह पर जाकर उन्हें सरप्राइज दें और जल्द से जल्द बताएं क्योंकि समय अनुकूल है। यदि आप पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं तो यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है।

सिंह परिवारिक राशिफल (Leo Family Horoscope June 2024)

पारिवारिक दृष्टि से यह महीना मध्यम रहने की संभावना है, हालाँकि सूर्य, बृहस्पति, बुध और शुक्र दशम भाव में होंगे और आपके चतुर्थ भाव को देखेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन में अच्छा सामंजस्य रहेगा। आपसी प्रेम बढ़ेगा।



 
विज्ञापन